फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   FIR lodged against contractor of Tikunia Marg: DM

तिकुनिया मार्ग के ठेकेदार पर दर्ज कराए एफआईआर: डीएम

Sun, 17 Oct 2021 11:39 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
FIR lodged against contractor of Tikunia Marg: DM
लखीमपुर खीरी। डीएम डॉ. अरविंद कुमार चौरसिया ने रविवार को गड्ढा मुक्त अभियान की समीक्षा में पीएमजेएसवाई के तहत तिकुनिया मार्ग पर अनुरक्षण कार्य न कराए जाने पर नाराजगी जताई। इस दौरान कार्यदायी संस्था को नोटिस जारी करने व ठेकेदार पर एफआईआर के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में बैठक की शुरुआत में अभियान के नोडल अधिकारी एक्सईएन पीडब्ल्यूडी (प्रांतीय खंड) एनके यादव व डीएसटीओ राजेश कुमार सिंह ने विभागवार लक्ष्य के सापेक्ष उनकी अद्यतन प्रगति बताई। अभियान में पीडब्लूडी के सभी खंडों द्वारा 1278 किलोमीटर सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लक्ष्य के सापेक्ष अभी तक 975 किमी सड़कों को गड्ढा मुक्त किया गया। शेष काम प्रगति पर है। डीएम ने गन्ना विकास विभाग की 1.65 किमी लंबाई की तीन सड़कों को एक सप्ताह में पूरा करने के निर्देश दिए। मंडी की 3.52 किमी की दो सड़कों को एक सप्ताह में पूरा किया जाएगा। पीएमजेएसवाई के तिकुनिया मार्ग पर अनुरक्षण कार्य न कराने पर डीएम ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन

उन्होंने इस मार्ग की कार्यदायी संस्था को नोटिस जारी करने व ठेकेदार पर एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ अनिल कुमार सिंह, पीडब्ल्यूडी एक्सईएन देवेंद्र सिंह, सदन लाल गुप्ता, एसडीएम सदर डॉ. अरुण कुमार सिंह, अपर मुख्य अधिकारी जागन सिंह, जिला गन्ना अधिकारी बृजेश पटेल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed