फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   fir

चीनी मिल के यूनिट हेड समेत तीन पर मुकदमा

Mon, 29 Dec 2014 10:52 PM IST
पलियाकलां
पलियाकलां Updated Mon, 29 Dec 2014 10:52 PM IST
विज्ञापन
fir
पुलिस ने बीएचएल चीनी मिल के यूनिट हेड समेत तीन लोगाें के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम और धोखाधड़ी समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। यह मुकदमा गन्ना आयुक्त सुभाष चंद शर्मा द्वारा नौगवां में क्रय केंद्र पर रविवार को पकड़ी गई घटतौली के बाद उनके निर्देश पर सहकारी गन्ना विकास समिति के विशेष सचिव ने दर्ज कराया है। एसओ राजकुमार यादव ने मुकदमा दर्ज किए जाने की पुष्टि की है। मुकदमे से मिल प्रबंधन में जहां अफरा-तफरी है, वहीं किसानाें ने गन्ना आयुक्त के इस कदम की सराहना की है।
विज्ञापन

रविवार को गन्ना आयुक्त ने अधिकारियों के साथ नौगवां में बीएचएल चीनी मिल के बाहरी गन्ना क्रय केंद्र्र  का निरीक्षण कि या था। इस निरीक्षण में उन्हाेंने कांटे में गड़बड़ी पाई थी। उन्हें तौल में अंतर मिला था और उन्होंने मामले में मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए थे। सोमवार को सहकारी गन्ना विकास समिति के विशेष सचिव भगवती प्रसाद श्रीवास्तव ने पलिया थाने में तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने बीएचएल चीनी मिल पलिया के यूनिट हेड राकेश यादव, महाप्रबंधक गन्ना ओपी चौहान, लिपिक सादिक बशीर खां के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम 3/7, धोखाधड़ी 420, धारा 425, 425 के  तहत मुकदमा दर्ज कर दिया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed