फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Filariasis medicine will be administered to 23.64 lakh people in 19 days

Lakhimpur Kheri News: 19 दिन में 23.64 लाख लोगों को खिलाएंगे फाइलेरिया का दवा

Fri, 01 Aug 2025 10:56 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 01 Aug 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
Filariasis medicine will be administered to 23.64 lakh people in 19 days
लखीमपुर खीरी। फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की ओर से जन जागरूकता और दवा वितरण की तैयारी शुरू हो गई है। स्वास्थ्य कर्मचारी घर-घर जाकर लोगों को डीईसी, एल्बेंडाजोल और आइवरमेक्टिन की दवा खिलाएंगे। यह अभियान 10 से 28 अगस्त तक जारी रहेगा।
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी हरिशंकर ने बताया कि दवाएं खिलाने के लिए आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षिण दिया जा रहा है। अभियान के तहत जिले में 23,64,730 लोगों को दवा खिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए 2,382 टीमें बनाई गई हैं। प्रत्येक टीम में एक महिला व एक पुरुष होगा। इनकी निगरानी के लिए 478 पर्यवेक्षकों को लगाया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि फाइलेरिया, दीर्घकालिक और कष्टदायक बीमारी है। यह मच्छरों के काटने से फैलती है। इसकी रोकथाम के लिए जन सहभागिता बेहद जरूरी है। समूह में दवा का सेवन करने से ही फाइलेरिया को जड़ से खत्म किया जा सकता है। इस कारण सभी से दवा का सेवन और दूसरों को सेवन करने के लिए प्रेरित करने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed