{"_id":"6a0cb6a2dc15daf23d01371d","slug":"fifth-person-injured-in-lakhnapur-accident-also-dies-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-175545-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: लखनापुर हादसे में घायल पांचवें व्यक्ति की भी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: लखनापुर हादसे में घायल पांचवें व्यक्ति की भी मौत
Wed, 20 May 2026 12:44 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 20 May 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
फरधान। लखनापुर गांव के पास 27 अप्रैल को हुए सड़क हादसे में घायल पांचवें व्यक्ति शिवेंद्र कुमार की मंगलवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके साथ ही हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है।
लखीमपुर-बेहजम मार्ग पर हुए इस हादसे में तेज रफ्तार ब्रेजा कार ने दो बाइकों को टक्कर मार दी थी। टक्कर के बाद कार गहरी खाई में जा गिरी थी। हादसे में अनुज कुमार और आदर्श कुमार निवासी बसारा तथा हितेश कुमार शुक्ला और हरिकिशन शुक्ला निवासी सोनौरा की मौके पर ही मौत हो गई थी।
घटना में घायल गाजीपुर निवासी शिवेंद्र कुमार और कार चालक भानु प्रताप सिंह का इलाज चल रहा था। शिवेंद्र कुमार का लखनऊ के एक निजी अस्पताल में 23 दिनों तक उपचार चला। मंगलवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक राजू राव ने बताया कि इलाज के बाद शिवेंद्र घर लौट आया था, लेकिन तीन दिन पहले अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे फिर उसी अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। संवाद