{"_id":"61784b84aa8bb6577d4ce96c","slug":"fever-wreaks-havoc-in-kheer-two-killed-15-admitted-lakhimpur-news-bly4641524141","type":"story","status":"publish","title_hn":"खीरी में बुखार का कहर, दो की मौत, 15 भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खीरी में बुखार का कहर, दो की मौत, 15 भर्ती
विज्ञापन
जिला अस्पताल के महिला वार्ड में भर्ती मरीज।
चिल्ड्रन से लेकर मेडिकल महिला और पुरुष वार्ड में हो रहा इलाज
इलाज के दौरान मेडिकल वार्ड में दो की मौत
लखीमपुर खीरी। जिले में बुखार का कहर कम नहीं हो रहा है। दिन पर दिन इनकी संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। जिला अस्पताल के चिल्ड्रन वार्ड से लेकर मेडिकल महिला एवं पुरुष वार्ड में रोजाना मरीज भर्ती हो रहे हैं। पिछले दो दिन में इन सभी वार्डों में बुखार पीड़ित 17 मरीज भर्ती हुए, जिसमें से मेडिकल पुरुष वार्ड में भर्ती दो लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि अन्य सभी का इलाज जारी है।
बुखार आने पर हैदाराबाद निवासी रंजीत कुमार (18) पुत्र यज्ञदत्त, नरोत्तम (60) निवासी निघासन, सीताराम (55) निवासी कमलापुर, अंकुर (22) पुत्र श्यामजी गुप्ता निवासी संकटा देवी, लवकुश (26) पुत्र श्याम किशोर निवासी अयोध्यापुरी, राम प्रकाश (50) निवासी सकेथू एवं मेडिकल महिला वार्ड में शमशुद्दीन ने 13 साल की पुत्री हुमा, हाथीपुर निवासी राजेश ने 13 वर्षीय पुत्री राखी एवं मिर्जापुर निवासी श्रीराम ने 16 वर्षीय पुत्री शीलू को भर्ती कराया।
उधर, खीरी निवासी श्रीकांत ने 12 वर्षीय पुत्र शांतुन, मितौली के अवधपुर निवासी सूरज ने तीन वर्षीय पुत्र गगन, रामपुर रतिया निवासी नंदलाल ने 10 वर्षीय पुत्र भोलेनाथ, अर्जुनपुरवा निवासी रोचक ने 10 वर्षीय पुत्र ईशान, सिंगाही निवासी प्रमोद मौर्य ने 12 वर्षीय पुत्र विनीत, तिकुनिया के दीपनगर निवासी रमन सिंह ने दो वर्षीय पुत्र बलजीत सिंह, काशीनगर निवासी रवि यादव ने दस वर्षीय पुत्र शुभ यादव एवं हिमानीपुरवा निवासी जब्बार ने दस वर्षीय पुत्री किस्मत जहां को चिल्ड्रन वार्ड में भर्ती कराया है। इलाज के दौरान मेडिकल वार्ड में भर्ती बुखार पीड़ित नरोत्तम एवं सीताराम की मौत हो गई।
विज्ञापन
जांच के लिए पैथोलॉजी में उमड़ रही भीड़
पिछले कुछ दिनों से जिला अस्पताल में रोजाना करीब 1500 नए पर्चे बन रहे हैं। इसमें अधिकतर मरीज बुखार पीड़ित हैं। डॉक्टर बुखार कारण जानने के लिए जांच करा रहे हैं। इससे पैथोलॉजी में काफी भीड़ उमड़ रही है। जांच को लेकर काफी मारामारी मचती है। मंगलवार को 200 से अधिक जांचे बुखार की हुई। उधर, 10 से 12 जांचें डेंगू की भी हो रही है। सोमवार को डेंगू की जांच के लिए 11 सैंपल मेडिकल कॉलेज लखनऊ भेजे गए।
सीएमओ पहुंचे जिला अस्पताल, मेडिकल वार्ड का देखा हाल
लखीमपुर खीरी। सीएमओ डॉ. शैलेंद्र भटनागर ने मंगलवार को जिला अस्पताल पहुंचकर मेडिकल महिला एवं पुरुष वार्ड का औचक निरीक्षण किया। पुरुष वार्ड में भर्ती मरीज एवं तीमारदारों से कुशलक्षेम पूछकर अस्पताल से ही दवाएं मिलने एवं स्टाफ के व्यवहार के बारे में जानकारी ली। डॉक्टरों के राउंड करने, साफ-सफाई, बेडशीट बदले जाने आदि के बाबत जानकारी ली। उन्होंने प्रभारी सीएमएस डॉ. एसके मिश्रा से कहा कि व्यवस्था ऐसा बनाएं, जिससे मरीजों को बेहतर चिकित्सीय सुविधाएं मिले। अस्पताल से लेकर वार्डों में अनावश्यक भीड़ को भी कम करने के निर्देश दिए। अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर सीनियर डॉक्टर्स के साथ बैठक भी की। प्रभारी सीएमएस डॉ. एसके मिश्रा, सीनियर फिजीशियन डॉ, आरएस मधौरिया, डॉ. आईके रामचंदानी, डॉ. राजकुमार मौजूद रहे। संवाद