फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Festival of Lights procession came

प्रकाश पर्व पर निकली शोभायात्रा  

Wed, 04 Jan 2017 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी। Updated Wed, 04 Jan 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
Festival of Lights procession came
शोभायात्रा - फोटो : अमर उजाला
जगह-जगह हुआ स्वागत, गतका पार्टी के करतब देख हैरत में रह गए लोग  
विज्ञापन

 सिख पंथ के दसवें गुरु गोविंद सिंह के 350वें प्रकाशोत्सव के मौके पर शहर में भव्य कीर्तन शोभायात्रा निकाली गई। गुरुद्वारा श्री गुरुसिंह सभा से निकलकर यह यात्रा शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई फिर वहीं समाप्त हुई। शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं ने सबीलें लगाकर शोभायात्रा में शामिल लोगों को चाय, पानी और प्रसाद बांटा। स्वागत के लिए पूरे शहर को खूबसूरती से सजाया गया था। जगह-जगह भव्य तोरणद्वार बनाए गए थे।
गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा से निकाली गई शोभायात्रा में हजारों महिला, पुरुष और बच्चे शामिल थे। गुरुग्रंथ साहब की सवारी के आगे पंचप्यारे चल रहे थे। रामपुर की गतका पार्टी और रंजीत अखाड़े के कलाकार अपने करतब दिखा रहे थे। स्कूटी पर सवार महिलाएं एक ही यूनिफार्म में शोभायात्रा में चार चांद लगा रहीं थी। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में दोपहिया और चौपहिया वाहनों के अलावा घुड़सवार भी शामिल थे। गुरुग्रंथ साहिब की सवारी के ठीक पीछे एक वाहन पर महिलाएं कीर्तन कर रहीं थी। 
विज्ञापन

शोभायात्रा में स्कूली यूनिफार्म में स्कूली बच्चे, स्कूली बैंड के साथ चल रहे थे। यह शोभायात्रा गुरुद्वारा श्री गुरुसिंह सभा से निकलकर वाल्मीकि बस्ती, मेला रोड, संकटादेवी चौराहा, सर्राफा बाजार, सदर चौराहा, अस्पताल रोड, गुरु गोविंद सिंह चौराहा, हीरालाल धर्मशाला, पंजाबी मार्केट, मेन रोड, कचहरी रोड, इमली चौराहा होते हुए फिर गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा में विसर्जित हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
रंग बिरंगी रोशनी से जगमगाया गुरुद्वारा
गुरु गोविंद सिंह के 350वें प्रकाशोत्सव के लिए शहर के मोहल्ला हाथीपुर स्थित गुरुद्वारा श्री गुरुसिंह सभा और उसके सामने स्थित दीवान भवन को बिजली की रंग बिरंगी झालरों से सजाया गया। 
 
भीरा में निकाली गई शोभायात्रा व नगर कीर्तन
भीरा/पलिया। श्री गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश उत्सव पर भीरा में भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
शोभायात्रा पलिया रोड पर स्थित गुरुद्वारे से शुरू हुई। शोभायात्रा में सबसे आगे वाहन पर सवार सिख युवक नगाड़ा बजाता चल रहा था जिसके बाद नन्हे-मुन्ने पानी का छिड़काव कर झाडू लगा रहे थे। पंच प्यारे हाथ में तलवारें लेकर चल रहे थे तथा पीछे गुरुग्रंथ साहब की सवारी चल रही थी। मुख्य चैराहे पर वन बीट अस्पताल के पास शोभायात्रा में शामिल लोगों के लिए जलपान की भी व्यवस्था की गई। मुख्य ग्रंथी गुरदयाल सिंह, भजन सिंह, इन्द्रजीत सिंह, जसवीर सिंह, विजय कुमार मौजूद रहे। शोभायात्रा गुरुद्वारे से होकर मैलानी, लखीमपुर मार्ग से खैरा फार्म होते हुए वापस गुरुद्वारे में जाकर समाप्त हुई।
 
प्रकाशोत्सव पर निकली शोभायात्रा
मैगलगंज। गुरुद्वारे से जत्थेदार बाबा करम सिंह के अगुवाई में गुरु गोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर शोभायात्रा निकाली गई। गतका पार्टी ने करतब दिखाए। पालकी के आगे पांच प्यारे, चार साहबजादे, उसके आगे महिलाएं झाडू लगाकर साफ करते हुए चल रहीं थीं। रास्ते में मनजीत सिंह सलूजा और व्यापारी हरप्रीत सिंह ने जलपान  की व्यवस्था की। इस मौके कस्ता विधायक सुनील कुमार भार्गव लाला, जिला पंचायत सदस्य जसवंत सिंह जोगा, जसपाल सिंह, हरप्रीत सिंह, गुरमीत सिंह, सौरभ सिंह आदि मौजूद रहे।

 
मोहम्मदी में तैयारियां शुरू

मोहम्मदी। स्थानीय गुरुद्वारे में 19 और 20 जनवरी को होने वाले गुरुगोविंद सिंह  के प्रकाश पर्व की तैयारियां शुरू हो गई है। यह जानकारी गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान प्रीतम सिंह ने दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed