फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Festival day was extinguished lamp

त्योहार के दिन बुझ गया चिराग

Thu, 20 Oct 2016 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो  गोला गोकर्णनाथ।
अमर उजाला ब्यूरो  गोला गोकर्णनाथ। Updated Thu, 20 Oct 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
Festival day was extinguished lamp
डेमो - फोटो : demo pic
 आटा चक्की के साफ्ट में फंसकर गिरा दस वर्षीय बालक
विज्ञापन

 कोतवाली क्षेत्र के गांव रमुआपुर निवासी स्वामीदयाल के 10 वर्षीय पुत्र अर्पित की आटा चक्की की साफ्ट में फंसकर मौत हो गई है। त्योहार के दिन घर के लाडले की मौत पर परिवार में कोहराम मच गया है।

 रामुआपुर निवासी स्वामीदयाल अपने घर के पास चक्की लगाकर खुद का व्यवसाय कर परिवार का पालन पोषण करते हैं। बुधवार की सुबह उनका सबसे छोटा पुत्र अर्पित चक्की के पास खेल रहा था। अचानक वह चक्की की साफ्ट में फंस गया और साफ्ट के साथ ही अर्पित को जोरदार जमीन पर पटकनी लग गई। आवाज सुनकर स्वामीदयाल और उनकी पत्नी ने दौड़कर चक्की बंद की। इसके बाद अर्पित को घायल अवस्था में लखीमपुर के एक निजी अस्पताल ले गये, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। स्वामीदयाल के दो बेटे और एक बेटी में अर्पित सबसे छोटा होने के कारण सबका लाडला था। करवाचौथ पर पति की लंबी आयु की कामना करने वाली पत्नी की गोद उजड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed