{"_id":"686ff78a450c0d5a6100eecc","slug":"fertilizers-are-available-in-committees-yet-the-crowd-is-not-decreasing-cdo-has-started-investigation-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1001-150289-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: समितियाें पर खाद, फिर भी नहीं घट रही भीड़, सीडीओ ने शुरू कराई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: समितियाें पर खाद, फिर भी नहीं घट रही भीड़, सीडीओ ने शुरू कराई जांच
विज्ञापन
मझगईं के त्रिलोकपुर में खाद के लिए लगी भीड़। संवाद
लखीमपुर खीरी। जिले में पर्याप्त खाद होने के बाद भी समितियाें पर भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही। खाद पाने के लिए किसान सुबह से भूखे प्यासे लाइनों में लग रहे हैं, फिर भी उनको खाद नहीं मिल पा रही, आखिर ऐसा क्यों हो रहा है। सीडीओ अभिषेक कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए समितियों की जांच शुरू करा दी।
एआर कोऑपरेटिव के साथ ही कृषि विभाग के सभी अफसरों को निर्देश दिए हैं कि समितियों का औचक निरीक्षण कर उसकी रिपोर्ट दें। साथ ही खाद पहुंचाने में लापरवाही पर पीसीएफ के जिला प्रबंधक के खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन को पत्र लिखने के निर्देश दिए।
बता दें कि जिले में लंबे समय से खाद का संकट है। संकट के बीच दो दिन पहले अधिकांश समितियों पर खाद पहुंची थी। कुछ समितियों पर दो दिन में ही खाद खत्म हो गई। खाद खत्म होते ही पहले जैसा संकट हो गया। इधर, जनपद में दो हजार से अधिक प्राइवेट दुकानें हैं, जिनको काफी समय से खाद नहीं मिल सकी। इसी वजह से सहकारी समितियों पर खाद को लेकर भीड़ मची है।
विज्ञापन
दो दिन में ही खत्म हो गई खाद, भटक रहे किसान
मितौली। साधन सहकारी समिति पर दो दिन में ही खाद खत्म हो गई। किसान खाद पाने के लिए भटक रहे हैं। समिति पर मंगलवार को 600 बोरी यूरिया आई थी, जो खत्म हो गई। बृहस्पतिवार को समिति सचिव अर्चना सिंह नदारद मिलीं। कॉल करने पर उन्होंने मोबाइल फोन भी नहीं उठाया। समिति पर एक कर्मचारी मिला, जिसने खाद खत्म होने की बात बताई। अध्यक्ष सचिन शुक्ला ने बताया कि खाद की काफी किल्लत है।
पसगवां। पसगवां, मकसूदपुर, किरियारा, पैकीपुर में बृहस्पतिवार को खाद का वितरण हुआ। मोहीउद्दीनपुर में यूरिया खत्म होने से फिर से संकट हो गया। खरगापुर समिति की मशीनी खराब होने से वितरण नहीं हो सका। इधर, साधन सहकारी समिति जसमढ़ी में तीन साल बाद बाद यूरिया का वितरण शुरू हुआ, जिससे किसानों में खुशी की लहर है। संवाद
खाद लेने के लिए उमड़ी भीड़
बरबर। पैकीपुर साधन सहकारी समिति पर यूरिया लेने के लिए किसानों की लंबी लाइन लगी है। समिति पर एक सप्ताह बाद खाद आने के बाद एकाएक भीड़ उमड़ी है। खाद पाने के लिए किसानों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।
मझगईं। त्रिलोकपुर किसान सेवा सहकारी समिति बृहस्पतिवार को सुबह से ही किसानों की लाइन लगनी शुरू हो गई। दोपहर तक एक-एक बोरी खाद मिलनी शुरू हुई। सहकारी समिति के सचिव राजेश कुमार के ने बताया कि सोमवार को खाद आई थी। सत्यापन के बाद खाद का वितरण शुरू कराया गया है।
संपूर्णानगर। सिंगाही खुर्द बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति में 20 जून को यूरिया का स्टाक आया और 24 जून को खत्म भी हो गया। अब तक किसानों को यूरिया, एनपीके व डीएपी उपलब्ध नहीं हो पा रही है। समिति सचिव गुलाब का कहना है कि रैक लगने का मैसेज आया है, पर खाद नहीं आई है। जिसके कारण ही वितरण नहीं किया जा सका है। संवाद