फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Female rhino Deepti gets her collar ID refitted

Lakhimpur Kheri News: मादा गैंडा दीप्ति के दोबारा लगाई गई काॅलर आईडी

Sat, 09 May 2026 12:27 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 09 May 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Female rhino Deepti gets her collar ID refitted
पलियाकलां। दुधवा टाइगर रिजर्व में स्वच्छंद विचरण के लिए छोड़े गए गैंडों में एक का काॅलर आईडी क्षतिग्रस्त होकर गिर गया था। इस गैंडे को ट्रैंक्युलाइज कर सुरक्षित तरीके से पकड़ा गया और दोबारा कालर आईडी लगाकर उसको प्राकृतिक वन क्षेत्र में अवमुक्त किया गया है।
विज्ञापन

मार्च में अभियान चलाकर नर गैंडा हर्ष और मादा गैंडे सुषमा, राशी और दीप्ति को अवमुक्त किया गया था। इसमें रिजर्व अधिकारी, पीलीभीत टाइगर रिजर्व, कतर्नियाघाट और गोरखपुर चिड़ियाघर के पशु चिकित्सकों और वन कर्मियों ने भी अहम भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन

दुधवा नेशनल पार्क में मुक्त गैंडों की सुरक्षा के लिए वन विभाग ने अत्याधुनिक रेडियो कॉलर ट्रैकिंग सिस्टम को मुख्यालय के कंट्रोल रूम से जोड़ दिया था और 24 घंटे उनकी लोकेशन पर नजर रखी जा रही थी। उप प्रभागीय वनाधिकारी दीपक कुमार पांडे के नेतृत्व में अंतर्रेंज और अंतरप्रभागीय टीमें गठित की गई थीं जो दुधवा के वन्यजीव प्रतिपालक महावीर सिंह के निर्देशन में गैंडों की गतिविधियों पर लगातार नजर रख रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया कि स्वछंद विचरण को आजाद हुई मादा गैंडा दीप्ति जो कि 12 से 13 साल की है। उसका कॉलर आईडी क्षतिग्रस्त होकर गिर गया था। रिजर्व की विशेष टीम ने उसको दक्षिण सुनारीपुर के छोटा पलिया से रेस्क्यू कर दोबारा काॅलर आईडी लगाया। आईडी कार्य सफलता पूर्वक पूरा कर गैंडा को उसी स्थान पर आजाद कर दिया गया है। अब मादा गैंडा पुनः इस इलाके में विचरण कर रही है। दुधवा टाइगर रिजर्व प्रशासन ने इस कार्य की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed