फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Five people drowned in different places

अलग-अलग स्थानों  पर पांच लोग डूबे

Tue, 02 Aug 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Tue, 02 Aug 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
Five people drowned in different places
डूबे - फोटो : अमर उजाला
बच्ची समेत चार लोगों के शव मिले, एक की तलाश जारी
विज्ञापन

अलग-अलग स्थानों पर एक बच्ची समेत पांच लोग डूब गए, जिसमें से चार लोगों के शव निकाल लिए गए हैं, जबकि एक व्यक्ति का शव नहीं मिला है। 
निघासन। गांव कुर्मिन पुरवा निवासी रोहित के घर के पास भगवान शिव का मंदिर है। मंगलवार की सुबह लोग मंदिर में पूजा करने के बाद प्रसाद आदि चढ़ा रहे थे। इसी बीच रोहित की डेढ़ वर्षीय पुत्री किंजल एक कटोरी लेकर मंदिर पहुंची। कटोरी में प्रसाद लेने के बाद वह प्रसाद खाती हुई मंदिर के पीछे चली गई। मंदिर के पीछे पूजा में चढ़ने वाले जल को एकत्र करने के लिए गड्ढा है। किंजल गड्ढे के पास प्रसाद खा रही थी। इसी बीच उसके हाथ से कटोरी छूटकर गड्ढे में गिर गई। किंजल कटोरी को उठाने के लिए गड्ढे में झुकी और उसमें गिर गई। काफी समय बीतने पर भी जब किंजल का पता नहीं चला तो लोगों ने उसकी तलाश शुरू की। 
इसी बीच मंदिर में रोहित के पड़ोसी सतीश की मां पूजा करने के लिए आईं। पूजा करने के बाद वह मंदिर की परिक्रमा करने लगीं। परिक्रमा करते हुए जब वह मंदिर के पीछे पहुंचीं तो उनकी नजर पानी में औंधे मुंह पड़ी किंजल पर पड़ी। उन्होंने उसे पानी से बाहर निकाला और उसके घर वालों को सूचना दी। घर वाले उसे लेकर सीएचसी पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार वालों ने शव का अंतिम संस्कार करा दिया है।  
विज्ञापन

सिकन्द्राबाद। थाना नीमगांव क्षेत्र के गांव भनवापुर निवासी श्रीकृष्ण ने बताया कि उनके  पुत्र मनीर की सीतापुर जिले के हैदरपुर में मोबाइल की दुकान हैं। सोमवार को पुत्र नाव से सराय नदी पार कर दुकान पर जा रहा था। नदी पार करते समय वह अचानक नदी में गिर गया। ग्रामीण जब तक उसे बाहर निकालते उसकी मौत हो चुकी थी। रोते-बिलखते परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। परिवार वालों ने मामले की जानकारी पुलिस को नहीं दी है और शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संसारपुर। मैलानी थाना क्षेत्र के ग्राम लक्षिमनपुर निवासी लालाराम(40) पैदल खेतों की ओर जा रहा था। बताया जाता है कि गांव के पश्चिम तालाब के किनारे निकलते समय उसका पैर फिसल गया, जिससे वह तालाब में डूब गया। तालाब में तेज बहाव के कारण वह कठिना नदी में जाने वाले पानी में वह बह गया। उसके शव को खोजने का काफी प्रयास किया गया, लेकिन शव नहीं मिल पाया। 
खीरी टाउन। गांव निजामपुर निवासी मोहम्मद यूसुफ ने बताया कि उनका पुत्र मोहम्मद कैफ गांव के पास भट्ठे के लिए मिट्टी खनन के लिए खोदे गए गड्ढे में भरे पानी में गांव के बच्चों के साथ नहाने गया था। गड्ढा गहरा होने के कारण मोहम्मद कैफ की डूब कर मौत हो गई। साथी बच्चों की सूचना पर ग्रामीणों के साथ परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और शव बाहर निकाला। बच्चे की मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया। घर वालों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

संपूर्णानगर। थाना क्षेत्र के अंतर्गत कृष्णानगर निवासी एक युवक की पानी से भरे गहरे गढ्ढे में गिरकर डूबने से मौत हो गई। कृष्णानगर निवासी 17 वर्षीय युवक मोहम्मद याशीन चारा लेने गया था। लौटते समय रास्ते में बाढ़ का पानी भरा होने से उसका पैर फिसल गया और वह पानी से भरे गहरे गड्ढे में जा गिरा। साथियों ने उसे किसी तरह निकाला और इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed