फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Fee is charged every year, yet no equipment in the lab

हर साल वसूला जाता है शुल्क फिर भी लैब में उपकरण नहीं

Thu, 23 Dec 2021 01:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Fee is charged every year, yet no equipment in the lab
प्रदर्शन करते एबीवीपी कार्यकर्ता।
एबीवीपी ने प्रधानाचार्य का घेराव कर जताया विरोध
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। विद्यार्थी की समस्याओं को लेकर एबीवीपी के पदाधिकारियों ने बुधवार को गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य का घेराव किया।
कॉलेज इकाई के मंत्री शिवम वर्मा ने बताया कि कॉलेज में हर साल विद्यार्थियों से प्रयोगात्मक शुल्क लिया जाता है, लेकिन पिछले दस साल से प्रयोगशाला में एक भी उपकरण नहीं खरीदा गया। इससे विद्यार्थी प्रयोगशाला का उपयोग नहीं कर पा रहे हैं। वहीं खेल शुल्क के नाम पर भी हर साल क्रीड़ा शुल्क लिया जाता है, लेकिन कॉलेज में खेल उपकरण कितने हैं, यह कॉलेज प्रशासन ही बता सकता है।
जिला संयोजक अमन गुप्ता ने कहा कि जिले के अधिकतर विद्यालय में प्रयोगशाला और वाचनालय की स्थिति बेहद दयनीय है। जिस पर न तो प्रधानाचार्य ध्यान दे रहे हैं और न ही कॉलेज प्रशासन।
विज्ञापन

एबीवीपी पदाधिकारियों ने कहा कि यदि जल्द ही व्यवस्थाएं न सुधारी गईं तो आने वाले दिनों में सभी इंटरमीडिएट कॉलेज एवं उच्च शिक्षा संस्थानों में शैक्षिक सुधार को लेकर आंदोलन होगा। कॉलेज इकाई के सहमंत्री लखन गौतम, हर्ष, अरमान, प्रिंस, संकल्प शुक्ला, सुदीप अनिरुद्ध, दिव्यांश, अमन, विनीत, दिव्यांश, शिवम, मयंक, नवदीप, दीपांशु आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed