{"_id":"682e1dfa32cd5051500c8e8f","slug":"fear-of-terrorist-infiltration-vigilance-increased-on-nepal-border-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1010-146364-2025-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: आतंकी घुसपैठ की आशंका, नेपाल सीमा पर सतर्कता बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: आतंकी घुसपैठ की आशंका, नेपाल सीमा पर सतर्कता बढ़ी
विज्ञापन
गौरीफंटा बॉर्डर पर एसएसबी जवानों के द्वारा की जा रही चेकिंग। संवाद
- फोटो : शमशेर खानी में लाठी डंडे चलने के बाद डॉक्टरी के लिए जाते घायल।
गौरीफंटा (लखीमपुर)। नेपाल बॉर्डर से बांग्लादेशी व पाकिस्तानी आतंकियों की घुसपैठ की आशंका को लेकर गौरीफंटा बॉर्डर पर एसएसबी ने चौकसी बढ़ा दी है। खुफिया एजेंसियों के अनुसार, करीब 35 आतंकियों के घुसपैठ की सूचना मिली है। बॉर्डर की सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं। हर संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।
नेपाल के नेपालगंज व यूपी के बहराइच बाॅर्डर से पाकिस्तानी व बंगलादेशी आतंकियों के घुसपैठ की सूचना पर जिले में भी हाई अलर्ट किया गया है। गौरीफंटा एसएसबी के सहायक कमांडेंट मनफूल खान ने बताया कि इस सूचना को लेकर स्थानीय बाॅर्डर पर भी कड़ी चौकसी व सतर्कता बरती जा रही है। नेपाल से आने वाले प्रत्येक नागरिक का पहचानपत्र देखने के साथ ही उनके सामान की भी जांच के बाद ही उन्हें जाने दिया जा रहा है।
बाॅर्डर पर तैनात इंस्पेक्टर नरेश कुमार व एसआई राजवीर सिंह नेगी सहित महिला और पुरुष जवान, डाॅग स्क्वाड सुबह पांच बजे गेट खुलने के बाद से रात आठ बजे तक चेकिंग कर रहे हैं। इसके अलावा मोहाना नदी घाट समेत खुली सीमा पर भी एसएसबी ने पेट्रोलिंग तेज कर दी है। इसके साथ ही निजी व व्यवसायिक वाहनों की जांच भी गहनता से की जा रही है।