फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Fear: Leopard may come to the village again

डर : गांव में फिर आ सकता है तेंदुआ

Sun, 27 Jul 2025 11:52 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 27 Jul 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Fear: Leopard may come to the village again
ज्ञानपुर गांव में घटना स्थल के पास तालाब किनारे वन कर्मियों ने तेंदुआ पकड़ने को लगाया पिंजरा-सं
महेवागंज। ज्ञानपुर गांव के किनारे पिता के पास सो रहे बच्चों को खींचकर ले जाने के बाद तेंदुए द्वारा मारने की घटना से ग्रामीणों में दहशत है। वन अधिकारियों ने तेंदुए को पकड़ने के लिए रणनीति बनाई है। गश्त के लिए टीम बनाई गई थी। वन कर्मियों का मानना है कि हिंसक जानवर फिर गांव का रुख कर सकता है।
विज्ञापन

घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत और गुस्सा देखा जा रहा है। विभागीय लापरवाही, मुआवजा और जानवर को तत्काल पकड़ने की मांग को लेकर रविवार शाम गांव के सामने लखीमपुर-पलिया हाईवे पर काफी लोग पहुंचे।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि घर के नजदीक तलैया के पास पिंजरा रखकर वन कर्मी चले गए, लेकिन दहशत में लोग खेतों में नहीं जा पा रहे हैं। गांव में बच्चे डरे और सहमे हैं। रात में गश्त करने की मांग की। वन अधिकारियों ने भरोसा दिया। इस पर ग्रामीण शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि कुछ लोग बाघ तो कुछ तेंदुआ का हमला बता रहे है। वन विभाग तेंदुआ का हमला मान रहा है। रेंजर गोला संजीव तिवारी ने बताया कि लैपर्ड का हमले में बच्चे की मौत हुई है। पिंजरा लगाया गया है। लोकेशन ट्रेस की जा रही है। वन कर्मी निगरानी कर रहे है। लोगों को सचेत रहने को कहा जा रहा है।

ज्ञानपुर गांव में घटना स्थल के पास तालाब किनारे वन कर्मियों ने तेंदुआ पकड़ने को लगाया पिंजरा-सं

ज्ञानपुर गांव में घटना स्थल के पास तालाब किनारे वन कर्मियों ने तेंदुआ पकड़ने को लगाया पिंजरा-सं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed