फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Fear for tiger attack continues in Bankeganj

कब, कहां से हो जाए बाघ का हमला, पता नहीं

Tue, 09 Jan 2018 06:43 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,लखीमपुर खीरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,लखीमपुर खीरी Updated Tue, 09 Jan 2018 06:43 PM IST
विज्ञापन
Fear for tiger attack continues in Bankeganj
combing team
दुधवा टाइगर रिजर्व के बफरजोन में शामिल मैलानी रेंज इंसानों के लिए खतरनाक जोन बन चुका है। बाघ के ताबड़तोड़ हमलों से जंगलों से सटे गांव में रहने वाले लोगों में नाराजगी है। बाघों के डर से जंगल किनारे बसे गांव के लोग खेतों की रखवाली भी नहीं कर पा रहे हैं। गन्ना काटते वक्त भी उन्हें इस बात का डर रहता है कि न जाने कब बाघ आकर उन पर हमला कर दे। इसके चलते फसल काटने को मजदूर भी मिलना मुश्किल हो रहा है। मैलानी रेंज बाघ के हमलों के लिए पहले से ही काफी संवेदनशील रही है। इससे पहले इसी क्षेत्र में नौ लोगों की मौत हो चुकी है। करीब दो दर्जन लोग बाघ हमलों में घायल हो चुके है। पिछले करीब डेढ़ साल से इस क्षेत्र में बाघ के हमलों से किसी की मौत न होने से ऐसा लग रहा था, कि अब बाघों के हमले थम गए हैं, लेकिन नए साल की शुरूआत में ही बाघ के हमले से रिटायर्ड रेलकर्मी की मौत से लोग फिर सिहर उठे हैं। हालांकि शाहजहांपुर जिले के थाना खुटार क्षेत्र अंतर्गत बढ़ईपुर गांव निवासी संतराम(62) पर बाघ का उस समय हुआ जब वह मैलानी-पलिया स्टेट हाईवे से सटे उत्तरी मैलानी बीट के कंपार्टमेंट 12 जंगल के अंदर से गुजर रहा था। लेकिन जंगल के बाहर खेतों में भी इंसान सुरक्षित नहीं है। इससे पहले चार जनवरी 2018 को मैलानी रेंज की खरेहटा बीट में गांव उजागरपुर के बनवारी लाल(45) जंगल से सटे खेत की रखवाली कर रहा था, इसी बीच जंगल से निकले एक बाघ ने उस पर हमला कर गंभीर घायल कर दिया था। लोग अभी इस घटना को भुला भी नहीं पाए थे कि एक सप्ताह के अंदर बाघ हमले की दूसरी घटना में रिटायर्ड रेलकर्मी की मौत से लोगों में डर पैदा हो गया है। 
विज्ञापन


मैलानी रेंज में बाघ के हमले में दसवीं मौत 
मैलानी रेंज के जंगल से सटे खरेहटा, कपरहाकुंआ, छेदीपुर, भरिगवां, सोहनरा भूड़, कुकरा, ढ़ाका और बिहारीपुर में बाघ-बाघिन ने डेढ़ साल पहले सात माह के अंदर ताबड़तोड़ हमले किए। इसमें बीस वर्षीय दो युवतियों किरन और सरस्वती के अलावा रईश, तरसेम सिंह, अंजनि, भोगन कश्यप, बाबूराम, टीकाराम और जानकी आदि नौ लोगों को अपना निवाला बनाया था। इसी कड़ी में डेढ़ साल बाद आठ जनवरी सोमवार को शाहजहांपुर जिले के थाना खुटार अंतर्गत बढ़ईपुर गांव निवासी संतराम(62) पर हमला कर बाघ ने हमला कर निवाला बनाने से मृतकों की संख्या बढ़कर दस हो गई। 
विज्ञापन


दो हफ्ते पहले बाघ के हमले में हुई है जोगेंद्र की मौत 
मैलानी। दो हफ्ते पहले किशनपुर सेंक्चुरी के घास फाटा क्षेत्र में पीलीभीत के थाना सेहरामऊ उत्तरी के गांव गढ़ा कलां निवासी जोगेंदर सिंह(32) का शव मिला था। जोगेंदर चलतुआ बाबा फार्म पर मजदूरी करता था। वह 25 दिसंबर को शाम चार बजे जंगल से सटेे खेतों में फसल देखने गया था। अगले दिन उसका अधखाया शव फाटा इलाके केे जंगल से बरामद हुआ था। घटनास्थल के पास बाघिन के पगमार्क मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चलतुआ मार्ग के जंगल में ही हुई दूसरी घटना 
मैलानी। दो हफ्ते पहले बाघिन के हमले में किशनपुर सेंक्चुरी इलाके में चलतुआ के बाबा फार्म पर काम करने वाले जोगेंदर की मौत के बाद बढ़ईपुर निवासी रिटायर्ड रेलकर्मी की मौैत भी बाघ के हमले मेें चलतुआ मार्ग के मैलानी रेंज के जंगल में हुई है। दोनों घटनास्थलों की दूरी बहुत ज्यादा नहीं है। 

दहशत में हैं क्षेत्र के ग्रामीण 
मैैलानी। जंगल के पार स्थित शाहजहांपुर जिले के हंसपुर के ग्रामीणों का आवागमन मैलानी के इसी जंगल से होता हैै। घटनास्थल के पास मौैजूद हंसपुर निवासी रमाकांत, तारा देवी, राम विंध्याचल, कलावती, इंद्रजीत आदि ने बताया कि ग्रामीणों के अलावा गांव के दर्जनों बच्चे मैलानी में पढ़ने के लिए इसी रास्ते से जाते हैं। अब उन्हें बाघ के हमले का खतरा बना हुआ है। 

मैलानी में ट्रैकमैन थे संतराम 
मैलानी। बाघ के हमले में मारे गए संतराम रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग में मैलानी में ट्रैकमैैन थे। दो साल पहले ही वह रिटायर हुए थे। वह अपनेे पीछे छह बेटियां, एक बेटा औैर विकलांग पत्नी गीता को छोड़ गए हैं। इनमें एक बेटी औैर बेटा अविवाहित है। संतराम की मौत के बाद परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। 


पहले ही अलर्ट कर दिया था ग्रामीणों को 
मैलानी। वन क्षेत्राधिकारी मैलानी डीएस यादव ने बताया कि उत्तर मैलानी बीट के जंगल में बाघ के खतरे के बाबत आसपास के गांववालों को पहले ही अलर्ट कर दिया गया था। लेकिन अलर्ट को तवज्जो न देने से ही यह घटना घट गई। उन्होंने ग्रामीणों से जंगल में न जाने की फिर ताकीद की हैै।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed