{"_id":"699750bd2ec01efcf8003d17","slug":"father-dies-in-accident-while-returning-after-dropping-his-daughter-at-exam-centre-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-168684-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: पुत्री को परीक्षा केंद्र पर छोड़कर लौट रहे पिता की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: पुत्री को परीक्षा केंद्र पर छोड़कर लौट रहे पिता की हादसे में मौत
Thu, 19 Feb 2026 11:34 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 19 Feb 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। थाना मैगलगंज क्षेत्र के गांव राही पारस निवासी 38 वर्षीय नीरज पुत्र विश्राम की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह बुधवार सुबह अपनी पुत्री मुस्कान को हाईस्कूल की पहली पाली की परीक्षा दिलाने केंद्र पर छोड़ने गए थे।
केंद्र से पैदल लौटते समय नगरा के पास वह अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ में इलाज के दौरान नीरज की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है।
-- -- --
ट्रेन की चपेट में आने से युवक की गई जान
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली क्षेत्र के डीसी रोड स्थित कांशीराम कॉलोनी निवासी 23 वर्षीय अमित पुत्र राजेश की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, अमित बुधवार देर शाम टहलने की बात कहकर घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक नहीं लौटा। तलाश के दौरान रेलवे स्टेशन से पहले ओवरब्रिज के नीचे रेलवे ट्रैक के पास वह घायल अवस्था में पड़ा मिला। मृतक के पिता रमेश ने बताया कि अमित दो बहनों में तीसरे नंबर पर था। दोनों बहनों की शादी हो चुकी है। अमित अविवाहित था। संवाद