{"_id":"67098de5097b34a50f0dfe14","slug":"father-and-son-attacked-with-sharp-weapon-son-dies-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-130967-2024-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: पिता-पुत्र पर धारदार हथियार से हमला, बेटे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: पिता-पुत्र पर धारदार हथियार से हमला, बेटे की मौत
विज्ञापन
मृतक अमित कुमार की फाइल फोटो
महेवागंज/फूलबेहड़। फूलबेहड़ थाने के गांव उर्रा टांडा में बृहस्पतिवार की रात शराब पीकर गाली-गलौज कर रहे युवक ने विरोध करने पर पड़ोसी पिता और पुत्र पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। गंभीर घायल पिता-पुत्र को जिला अस्पताल लाया गया। जहां कुछ देर बाद पुत्र की मौत हो गई। वहीं पिता की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। एहतियातन गांव में पुलिस तैनात की गई है।
उर्रा टांडा गांव निवासी प्रमोद लोध लखीमपुर कोर्ट में पेशी पर गया था। बृहस्पतिवार देर शाम वह नशे में धुत बड़बड़ाता हुआ घर के पास पहुंचा। बताया जा रहा है कि नशे में पड़ोसी जागेश्वर के घर के पास रात 8:30 बजे गाली-गलौज करने लगा। जागेश्वर के छोटे पुत्र अमित कुमार ने विरोध किया। इस बीच दोनों में हाथापाई शुरू हो गई।
आरोप है कि प्रमोद घर से बांका उठा लाया और अमित पर ताबड़तोड़ प्रहार करने लगा। इससे चीख-पुकार मच गई। सिर पर किए गए वार से अमित लहूलुहान होकर गिर पड़ा। बेटे को लहूलुहान देख पिता जागेश्वर बचाने दौड़े तो आरोपी ने उन्हें भी घायल कर दिया। ग्रामीणों को आता देख प्रमोद मौके से भाग गया। परिजनों ने 112 डायलकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस घायल को सीएचसी फूलबेहड़ ले गई।
विज्ञापन
हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। इलाज के दौरान देर रात अमित की मौत हो गई। फूलबेहड़ प्रभारी निरीक्षक आलोक धीमान ने बताया कि आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी प्रमोद पर करीब 20 साल पहले दुष्कर्म का केस दर्ज हुआ था। उसमें लड़की की मौत हो चुकी है। आरोपी की हिस्ट्रीशीट खंगाली जा रही है। आरोपी जल्द गिरफ्त में होगा।
आरोपी पहले भी जा चुका जेल
उर्रा गांव में जानलेवा हमले में एक युवक की मौत के बाद पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस का दावा है कि वह जल्द हत्थे चढ़ेगा। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी प्रमोद पर 2004 में दुष्कर्म और हत्या का मामला दर्ज हुआ था। किसी वारंट में 10 दिन पहले वह जेल से छूटा था। बृहस्पतिवार को लखीमपुर कचहरी पेशी पर गया था। देर शाम गांव लौटने के बाद नशे में गाली गलौज कर उसने पड़ोसी युवक से मारपीट की।
एहतियातन गांव में फोर्स तैनात
दो पक्षों के विवाद में घायल युवक की मौत के बाद गांव में तनाव है। मृतक और आरोपी लोध बिरादरी के है। किसी बवाल की आशंका से बचने के लिए एहतियातन गांव में पुलिस टीम को लगाया गया है। अधिकारियों ने अंतिम संस्कार होने तक शांति सुरक्षा के लिहाज से पुलिस टीम को गांव में रहने के निर्देश दिए है। मृतक के ताऊ राधेश्याम ने बताया कि भतीजा अमित दो भाइयों में छोटा था। उसने इंटर तक पढ़ाई करने के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। बाहर रहकर मेहनत मजदूरी करता था। उसकी अभी शादी भी नहीं हुई थी। 10 दिन पहले ही महाराष्ट्र से काम कर वापस घर आया था।