{"_id":"57922e204f1c1b7a41c4c2f5","slug":"farmers-will-be-the-country-s-prosperity-rich","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘किसानों की समृद्घि से ही होगा देश समृद्घ’ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘किसानों की समृद्घि से ही होगा देश समृद्घ’
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Fri, 22 Jul 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
कार्यशाला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाबार्ड की जागरूकता कार्यशाला में दी सब्सिडीयुक्त ऋण योजनाओं की जानकारी
राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण बैंक के जिला विकास प्रबंधक एके सिंह के संयोजन में होटल सरना में शाखा प्रबंधकों के लिए जिला स्तरीय जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें केंद्र सरकार की सब्सिडी युक्त ऋण योजनाओं मुख्यत: सोलर पंप सेट योजना की विस्तृत जानकारी दी गई।
इलाहाबाद बैंक के एजीएम दिनेश कुमार अवस्थी और एलडीएम एके द्विवेदी ने बताया कि सरकार चाहती है कि किसान सोलर पंप लगवाए। लक्ष्य तो 6600 पंप का था लेकिन अब तक केवल 50 ही लग पाए हैं। उन्होंने कहा कि यह खुशी की बात है कि जनधन योजना के अंतर्गत देश में 22 करोड़ खाते अब तक खुल चुके हैं।
एसपी सिंह ने एग्री क्लीनिक, एग्री बिजनेस योजना की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस योजना के अंतर्गत कृषि स्नातकों को 60 दिन का गहन प्रशिक्षण देकर उन्हें स्वावलंबी बनाने का प्रयास जारी है। डीडीएम नाबार्ड बहराइच ने विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। जेजे सिंह ने बताया कि जिला खीरी में अब तक तीन सोलर पंप लगाए गए हैं। राज किशोर पांडेय प्रहरी ने किसानों की ओर से सुझाव रखे। कार्यक्रम का संचालन डीडीएम नाबार्ड एके सिंह ने कहा कि किसानों की समृद्घि से ही देश समृद्घ होगा। खुशी की बात है कि किसान बैंक से जुड़ रहे हैं। सरकार उन्हें घर में उजाले के लिए सोलर लालटेन और सिंचाई के लिए लिए सोलर पंप उपलब्ध कराने जा रही है। इस मौके पर परम वर्मा, जेपी कनौजिया, दिलीप श्रीवास्तव, एलएन गौड़ समेत दर्जनों शाखा प्रबंधक मौजूद रहे।