{"_id":"6473a4977334d288e30eff17","slug":"farmers-will-be-able-to-make-ponds-in-the-field-with-the-help-of-the-government-lakhimpur-news-c-4-1-167043-2023-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: सरकार की मदद से खेत में तालाब बना सकेंगे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: सरकार की मदद से खेत में तालाब बना सकेंगे किसान
विज्ञापन
बदायूं। शासन की तरफ से प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत कृषि विभाग को जिले में चार तालाब बनाने का लक्ष्य दिया गया है। इसके तहत किसान सरकार की मदद से अपने खेत में तालाब बना सकेंगे। तालाब बनाने में खर्च होने वाली धनराशि का 50 प्रतिशत पैसा सब्सिडी के तहत किसान के खाते में दिया जाएगा। यह धनराशि तीन किस्त में दी जाएगी।
जल संचयन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शासन द्वारा खेत तालाब योजना को शुरू किया गया हैं। पिछले माह इसके लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर किसानों का चयन करना था। विभाग में 11 लोगों ने तालाब बनवाने के लिए आवेदन किया था। विभाग की टीम द्वारा मौके पर जाकर सत्यापन किया गया, जिसके बाद में चार तालाबों का चयन किया गया है। ये तालाब उझानी और कादरचौक ब्लॉक में बनाए जाएंगे।
किसानों को मिलेगा फायदा- विभाग के अनुसार, इस तालाब से किसान को दो तरीके से फायदा मिल सकता है। खेतों को जब पानी की जरूरत होगी, तब यह तालाब उनकी पानी की जरूरत को पूरी करेगा। तालाब में मछली पालन भी हो सकता है। विभाग के अनुसार शासन ने पूरे तालाब पर एक लाख पांच हजार रुपये खर्च होने की बात कही है। पहली किस्त में 26,250 रुपये दिए जाएंगे। दूसरी व तीसरी किस्त के रूप में 13,125 प्रति किस्त दिया जाएगा। बाकी धनराशि संबंधित व्यक्ति को अपने पास से लगानी होगी।
विज्ञापन
शासन ने चार तालाब बनाने का लक्ष्य दिया था। इसमें किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी दी जा रही है। इसमें 11 किसानों ने आवेदन किया था। चार किसानों का चयन किया गया।
- डीके सिंह, जिला कृषि अधिकारी