फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Farmers' strike ends, sugarcane committee's lock opened after 17 days

किसानों का धरना खत्म, 17 दिन बाद खुला गन्ना समिति का ताला

Thu, 16 Dec 2021 01:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 01:37 AM IST
विज्ञापन
Farmers' strike ends, sugarcane committee's lock opened after 17 days
किसानों से वार्ता करते सीडीओ अनिल कुमार सिंह। संवाद
बिजुआ। पिछले साल के गन्ना मूल्य भुगतान की मांग को लेकर पलिया के बजाज चीनी मिल के खिलाफ भीरा केन सोसायटी में 17 दिन से चल रहा धरना प्रदर्शन और क्रमिक अनशन समाप्त हो गया। गन्ना समिति में किसानों द्वारा डाला गया ताला भी सीडीओ ने खुलवा दिया। अनशन पर बैठे लोगों को सीडीओ अनिल कुमार सिंह ने दूध पिलाकर अनशन खत्म करवाया।
विज्ञापन

चीनी मिल ने किसानों की सभी मांगें जो संभव थीं मान लीं। समझौता मंगलवार को ही हो गया था, लेकिन भीरा केन सोसायटी में अभी तक किसी भी जिम्मेदार अधिकारी ने कोई आश्वासन नहीं दिया था। इसलिए बुधवार को भी किसान अनशन पर बैठे हुए थे। बुधवार को गन्ना समिति भीरा के किसान अपनी मांगों को लेकर भीरा के ध्रुव राज सिंह, राहुल खन्ना, अमित पाल, उमाकांत पाल, महेश पाल, शाहिद अली क्रमिक अनशन पर बैठे थे।
विज्ञापन

सीडीओ ने किसानों को आश्वस्त किया कि पिछले साल के गन्ने का भुगतान 31 जनवरी तक और इस सत्र में खरीदे गए गन्ने का भी भुगतान साथ ही साथ कराया जाएगा। किसानों ने मझौरा इमलिया फार्म मार्ग खराब होने के बारे में सीडीओ को बताया कि मार्ग खराब होने की वजह से 15 किलोमीटर का चक्कर लगा किसान पलिया पहुंचते हैं। इससे धन और समय बरबाद होता है। सीडीओ ने इस मार्ग को प्राथमिकता के आधार पर बनवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed