फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Farmers September 15 Speculation will be made ​​of sugarcane

किसान 15 सितंबर तक  बनवा सकेंगे गन्ने का सट्टा

Wed, 15 Jun 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Wed, 15 Jun 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
Farmers September 15 Speculation will be made of sugarcane
किसान दिवस - फोटो : अमर उजाला
किसान दिवस में अधिकारियों ने योजनाओं की जानकारी दी
विज्ञापन

 किसान दिवस में जिला गन्ना अधिकारी जगदीश चंद्र यादव ने गन्ने की खेती पर चर्चा करते हुए गन्ने के साथ सहफसली खेती करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जिन किसानों ने अभी सट्टा नहीं बनवाया है, वेे संबंधित गन्ना समिति के माध्यम से 15 सितंबर तक निर्धारित शुल्क जमा कर पंजीकरण करा सकते हैं। 

कलक्ट्रेट सभागार में उप कृषि निदेशक डॉ शिवकुमार केसरी  की  अध्यक्षता में हुए किसान दिवस में किसानों के अलावा संबंधित विभागों अधिकारी और कृषि वैज्ञानिक शामिल हुए। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ एसपी सिंह ने वर्षा से पहले किसानों को पशुओं का टीकाकरण कराने की जानकारी दी। कृषि वैज्ञानिक डॉ सुहेल ने खेती के साथ-साथ नई तकनीक से फल और सब्जी की खेती के लिए वैज्ञानिक तरीके बताए। फसलों के साथ ही सब्जी तथा फलों की खेती को बढ़ावा देकर कृषि की आमदनी बढ़ाने के टिप्स दिए गए। कृषि वैज्ञानिक डॉ नागेंद्र कुमार त्रिपाठी ने पशुओं को साल भर हरा चारा खिलाने के बारे में जानकारी दी। अधिशासी अभियंता विद्युत तथा सहायक अभियंता नलकूप ने विद्युत यांत्रिक दोष से होने वाले नलकूपों की खराबी के संबंध में किसानों को जानकारी दी। राजकीय नलकूप में खराबी होने पर सूचना समय से देने की अपील की। अधिशासी अभियंता सिंचाई ने बताया कि नहरों का संचालन 18 से प्रारंभ हो जाएगा, जिससे किसान भाई अपने धान की रोपाई समय से कर सकते हैं। कृषि रक्षा अधिकारी श्यामसुंदर ने सहभागी फसल निगरानी एवं निदान प्रणाली की जानकारी देते हुए बताया कि मोबाइल नंबर 9452247111 एवं 9452257111 पर कीट रोग के संबंध में एसएमएस करके तत्काल निदान करा सकते हैं। बीमारी के फोटोग्राफ्स वाट्सअप के माध्यम से भेज सकते है, जिसका निदान 24 घंटे के अंदर कराया जाएगा। भूमि संरक्षण अधिकारी गोमती धीरेंद्र सिंह, भमि संरक्षण अधिकारी जिला योजना बलराम वर्मा ने भूमि संरक्षण के कार्यों के संबंध में चर्चा की। उप कृषि निदेशक डॉ शिवकुमार केसरी ने कहा कि सभी किसान अपना पंजीयन अवश्य कराएं। कृषि विभाग की वेबसाइट अथवा कृषि विभाग के राजकीय कृषि बीज भंडारों पर जाकर स्वयं करा सकते हैं, जोकि पूर्णत: निशुल्क है। उन्होंने बताया कि डीएम हेल्प लाइन के टोल फ्री नंबर 18001805060 पर अपनी शिकायत दर्ज कराकर लोग समस्या का निदान करा सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed