फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Farmers put a lock in the committee, demand for payment of sugarcane

समिति में किसानों ने जड़ा ताला, गन्ना भुगतान कराने की मांग

Sun, 28 Nov 2021 01:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Farmers put a lock in the committee, demand for payment of sugarcane
पलियाकलां/बिजुआ। भीरा क्षेत्र के किसानों ने गन्ना भुगतान न मिलने पर भीरा स्थित सहकारी गन्ना विकास समिति में ताला डाल दिया। किसानों का कहना था कि उनका बकाया गन्ना भुगतान किया जाए।
विज्ञापन

शनिवार को भारी संख्या में किसान भीरा स्थित सहकारी गन्ना विकास समिति परिसर में पहुंचे और यहां बकाया गन्ना भुगतान को लेकर हंगामा करना शुरू कर दिया। हंगामे की खबर पर पहुंचे समिति के सचिव गंगाराम यादव ने फोन पर मिल अधिकारियों को बुलाया तो बजाज मिल के डिप्टी जीएम केपी सिंह मौके पर पहुंचे। लेकिन गन्ना भुगतान को लेकर कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे पाए। गुस्साए किसानों ने बजाज चीनी मिल को गन्ना न देने की बात कही और सहकारी गन्ना विकास समिति पर ताला जड़ दिया।
विज्ञापन

कहा कि जल्द ही किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल केन कमिश्नर लखनऊ को भी मिलेगा। इसमें वह सहकारी गन्ना विकास समिति भीरा का समस्त गन्ना गुलरिया चीनी मिल को देने की मांग करेंगे। किसानों ने बताया कि हम लोगों ने पूर्व में भी सांसद व विधायक से पत्र लिखवा कर केन कमिश्नर को अपनी सोसाइटी गुलरिया चीनी मिल में करने की बात कही थी। लेकिन केन कमिश्नर ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया। किसानों का कहना है कि अब वह बजाज चीनी मिल को गन्ना नहीं देंगे, अपना गन्ना गुलरिया चीनी मिल को ही देंगे। इस पर प्रस्ताव पास कराएंगे पूर्व में भी गुलरिया चीनी मिल को गन्ना देने के प्रस्ताव समिति द्वारा दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed