फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Farmers protested against the lathi-charge on students in Delhi

Lakhimpur Kheri: किसानों ने डीएम कार्यालय का किया घेराव, दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज का किया विरोध

Tue, 21 Jul 2026 04:44 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 21 Jul 2026 04:44 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी में भाकियू के किसान नेताओं ने मंगलवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष हरदयाल सिंह संधू ने दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बताया। भाकियू ने छात्रों के आंदोलन का समर्थन किया।

विज्ञापन
Farmers protested against the lathi-charge on students in Delhi
डीएम कार्यालय परिसर में धरने पर बैठे किसान नेता - फोटो : संवाद

विस्तार

लखीमपुर खीरी में भारतीय किसान यूनियन- टिकैत (भाकियू) ने मंगलवार को बड़ी संख्या में जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर विभिन्न मुद्दों पर जोरदार प्रदर्शन किया। भाकियू के जिला अध्यक्ष हरदयाल सिंह संधू ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान छात्रों पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज की कड़ी निंदा की। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर बल प्रयोग लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। उन्होंने आरोप लगाया कि लगातार पेपर लीक की घटनाओं से युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। भाकियू ने छात्रों के आंदोलन का समर्थन किया।  
विज्ञापन


खाद की कालाबाजारी रोकने की मांग 
किसानों की समस्याओं को उठाते हुए संगठन ने जनपद में यूरिया और डीएपी खाद की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने, खाद की कालाबाजारी पर रोक लगाने तथा खाद के साथ अन्य उत्पादों की जबरन टैगिंग बंद कराने की मांग की। जंगल से सटे क्षेत्रों में जंगली सूअर, नीलगाय, हाथी, शेर और तेंदुओं से किसानों एवं उनकी फसलों की सुरक्षा के लिए तारबंदी और प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था लागू करने की भी मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा भारी बारिश से नदी कटान प्रभावित किसानों और ग्रामीणों का तत्काल सर्वे कराकर उचित मुआवजा व राहत देने, कृषि भूमि का सर्किल रेट बढ़ाने तथा जर्जर विद्युत लाइनों की मरम्मत एवं प्रतिस्थापन कराकर दुर्घटनाओं पर रोक लगाने की मांग भी ज्ञापन में शामिल रही। किसानों ने चेतावनी दी कि जल्द ही इन समस्याओं का समाधान न हुआ तो जिले में एक बड़ा आंदोलन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed