फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Farmers' protest continues over non-availability of records of old sugarcane payments

Lakhimpur Kheri News: पुराने गन्ना भुगतान का रिकॉर्ड न मिलने पर किसानों का धरना जारी

Sat, 22 Aug 2026 12:41 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 22 Aug 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Farmers' protest continues over non-availability of records of old sugarcane payments
पलिया गन्ना समिति में धरने पर बैठे केिसान। संवाद
पलियाकलां। पुराने गन्ना भुगतान का रिकॉर्ड उपलब्ध कराने की मांग को लेकर राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन का अनिश्चितकालीन धरना गन्ना सहकारी समिति में दूसरे दिन भी जारी रहा। किसानों ने स्पष्ट किया कि जब तक पुराने गन्ना भुगतान से संबंधित रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं कराया जाता, तब तक धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन

तहसील अध्यक्ष तरसेम सिंह ने बताया कि गन्ना सहकारी समिति के सचिव से इस संबंध में वार्ता हुई है। सचिव की ओर से बताया गया कि पुराना रिकॉर्ड तत्काल उपलब्ध कराना संभव नहीं है। इसे जुटाने में करीब एक वर्ष का समय लग सकता है। इस पर किसानों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि भुगतान से जुड़ा रिकॉर्ड उपलब्ध कराने में इतना लंबा समय लगना किसानों के हित में नहीं है। किसान नेता राजा संधू ने समिति के सचिव से कहा कि किसानों को उनके पुराने गन्ना भुगतान का रिकॉर्ड उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि जब तक रिकॉर्ड नहीं मिलता, तब तक राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन का अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा। धरने पर बैठे किसानों ने भी संगठन के आंदोलन का समर्थन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed