फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Farmers' progressive farmer honored

किसान दिवस पर प्रगतिशील किसान सम्मानित 

Fri, 23 Dec 2016 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Fri, 23 Dec 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
Farmers' progressive farmer honored
kisan - फोटो : amar ujala
पशुपालक, रेशम उत्पादक, बागवानों को भी मिला सम्मान
विज्ञापन

सांसद ने किया सचल पशु चिकित्सा सेवा का शुभारंभ

पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती किसान दिवस के रूप में मनाई गई। इस मौके पर कृषि भवन में किसान सम्मान समारोह आयोजन किया गया। समारोह का उद्घाटन सांसद रवि प्रकाश वर्मा ने किया। समारोह के दौरान कृषि, गन्ना, रेशम, मत्स्य, पशुपालन, डेयरी विभाग ने एक प्रदर्शनी लगाई। सांसद ने इसका अवलोकन किया।
मुख्य अतिथि सांसद रवि प्रकाश वर्मा ने कृषि, पशुपालन, उद्यान और गन्ना विभाग के चार-चार किसानों को प्रथम और चार-चार किसानों को द्वितीय पुरस्कार प्रदान करते हुए उन्हें प्रशस्तिपत्र, शाल दी। प्रथम पुरस्कार पाने वाले किसानों को सात हजार और द्वितीय पुरस्कार पाने वाले किसानों को पांच हजार रुपये की नकद धनराशि दी गई। कार्यक्रम के दौरान लगी प्रदर्शनी के स्टालों में मृदा परीक्षण विभाग को प्रथम, गन्ना विभाग को द्वितीय और पशुपालन विभाग को तृतीय पुरस्कार दिया गया। 
विज्ञापन

श्री वर्मा ने किसानों को अधिक उत्पादन के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने पशुपालन विभाग के चार बहुउद्देशीय वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना भी किया। उप कृषि निदेशक डॉ. शिव कुमार केसरी ने किसानों को चौधरी चरण सिंह के कृषि विकास में योगदान पर चर्चा की। साथ ही कहा कि कृषि विभाग में संचालित योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए किसान अपना पंजीकरण अवश्य कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक डॉ. शिव कुमार केसरी, जिला कृषि अधिकारी सत्येन्द्र कुमार सिंह, कृषि रक्षा अधिकारी, श्याम सुंदर, उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी प्रमोद कुमार, जिला गन्ना अधिकारी, जगदीश यादव, जिला उद्यान अधिकारी दिग्विजय कुमार भार्गव, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, सहायक निदेशक, रेशम, सहायक निदेशक मत्स्य, समन्वयक कृषि विज्ञान केन्द्र डॉ. एसके विश्वकर्मा, जिला लीड बैंक प्रबंधक अशोक कुमार द्विवेदी और कृषि विभाग के कर्मचारियों सहित सैकड़ों की संख्या में किसान मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed