{"_id":"6a2c466f35f0cbbee4069e76","slug":"farmers-get-information-about-scientific-farming-under-khet-bachao-abhiyan-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1009-177415-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: खेत बचाओ अभियान में किसानों को वैज्ञानिक खेती की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: खेत बचाओ अभियान में किसानों को वैज्ञानिक खेती की जानकारी
Fri, 12 Jun 2026 11:18 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Fri, 12 Jun 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
किसानों से संवाद करते कृषि अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह। स्रोत: कृषि विभाग
लखीमपुर खीरी। खेत बचाओ अभियान के तहत विकास खंड पलिया के ग्राम मझगईं में आयोजित कार्यक्रम में जिला कृषि अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह ने किसानों को वैज्ञानिक खेती की तकनीकों की जानकारी दी। उन्होंने फसलों की उत्पादकता बढ़ाने और लागत कम करने पर जोर दिया।
जिला कृषि अधिकारी ने धान और गन्ना फसलों में यूरिया की वैज्ञानिक टॉप ड्रेसिंग, कीट एवं रोग प्रबंधन, उर्वरकों व कृषि रसायनों के संतुलित उपयोग, भूमि शोधन और बीज शोधन के बारे में बताया।
उन्होंने किसानों को फार्मर रजिस्ट्री, कृषि यंत्रीकरण योजनाओं और अनुदानित बीजों की जानकारी देकर सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। गुणवत्ता नियंत्रण कार्यक्रम के तहत पलिया क्षेत्र से बीज और कीटनाशी दवाओं के चार नमूने जांच के लिए लिए गए। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान, सहायक विकास अधिकारी (कृषि), विभागीय कर्मचारी और करीब 50 किसान मौजूद रहे। किसानों ने कृषि विशेषज्ञों से समस्याओं पर चर्चा कर सुझाव प्राप्त किए।