फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Farmers create ruckus in the annual meeting of the committee

Lakhimpur Kheri News: समिति की वार्षिक बैठक में किसानों का हंगामा

Fri, 12 Sep 2025 12:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 12 Sep 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Farmers create ruckus in the annual meeting of the committee
वार्षिक बैठक के दौरान समिति में मौजूद किसान। संवाद
फरधान। साधन सहकारी गन्ना समिति फरधान में किसानों की वार्षिक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें नगरा और उद्यानपुर के गन्ना सेंटरो के किसानों ने हरगांव और गोला चीनी मिल को गन्ना देने से इनकार कर दिया। दोनों गन्ना सेंटरों के किसानों ने कुंभी चीनी मिल गन्ना सेंटर लगवाने की मांग। बैठक में किसानों ने हंगामा करते हुए गोला चीनी मिल पर भुगतान न देने का आरोप भी लगाया।
विज्ञापन


गुरुवार को साधन सहकारी गन्ना समिति फरधान में किसानों की वार्षिक बैठक हुई। बैठक में हजारों किसान इकट्ठा हुए और अपनी-अपनी समस्याएं बताईं। बैठक में चेयरमैन अतुल त्यागी क्षेत्रीय विधायिका मंजू त्यागी, समिति सचिव राजेश कुमार वर्मा समेत अन्य लोग मौजूद रहे और किसानों की बारी-बारी से समस्याएं सुनी। ग्राम पंचायत उद्यानपुर में लगे गोला चीनी मिल के क्रयकेंद्र हटाने की मांग की है। किसानों ने गोला को गन्ना देने से इंकार कर दिया है।
विज्ञापन

वहां के शाहिद अली और कुंवरनाथ नफीस अली आदि ने बताया गोला चीनी मिल समय से भुगतान नहीं दे रहा है। इससे किसानों पर लगातार कर्ज बढ़ता जा रहा है। वह अपनी बेटियों की शादी नहीं कर पा रहे हैं। इसलिए वह गोला चीनी मिल को गन्ना देना नहीं चाह रहे हैं। उनके यहां कुंभी चीनी मिल का सेंटर लगाया जाए। नगरा गांव में हरगांव का गन्ना हटाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगरा के रामकुमार, रामपाल, राज बहादुर सिंह, रामनरेश, मिथिलेश कुमार, रंजीत, राम प्रकाश, ओम प्रकाश आदि किसानों ने हरगांव चीनी मिल के केंद्र को हटाकर कुंभी चीनी मिल का सेंटर लगवाने को मांग की है। नरदवल गांव में हरगांव चीनी के गन्ना सेंटर पर गन्ना उतरवाई अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए किसानों ने मांग पत्र देकर गन्ना उतवाई, ट्रकों की संख्या बढ़ाने और गन्ना लोडर लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed