फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Farmers blocked the highway due to delay in fertilizer distribution

Lakhimpur Kheri News: खाद वितरण में देरी पर किसानों ने हाईवे किया जाम

Thu, 14 Aug 2025 12:07 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 14 Aug 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Farmers blocked the highway due to delay in fertilizer distribution
लखीमपुर-सीतापर फोरलेन पर किसानों ने लगाया जाम। संवाद - फोटो : संवाद
ओयल। किसान सेवा समिति पर यूरिया न मिलने पर गुस्साए किसानों ने लखीमपुर-सीतापुर हाईवे को जाम कर दिया। सूचना पर तत्काल पहुंची पुलिस ने आनन-फानन जाम खुलवाया। हाईवे पर करीब 20 मिनट तक यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन

ओयल कस्बा के मोहल्ला कबड़ियन टोला स्थित साधन सहकारी समिति पर बुधवार को किसानों को खाद लेने के लिए बड़ी संख्या में किसान उमड़े थे। किसान सुबह छह बजे ही लाइनों में लगे गए, लेकिन सुबह करीब 11 बजे तक समिति के अंदर का ताला नहीं खुला। इससे किसान आक्रोशित हो गए और लखीमपुर-सीतापुर फोरलेन पर एकत्र होकर बस आदि वाहनों को रोक दिया। मार्ग पर जाम लगने की सूचना पर चौकी इंचार्ज पटेल राठी पहुंचे।
विज्ञापन

किसानों को समझाकर जाम को खुलवाया और यातायात सुचारू कराया। इधर, बाद में समिति का ताला खुलने पर फिर से किसानों की कतार लग गई और किसानों को खाद का वितरण किया गया। वहीं कुछ किसान बिना वापस चले गए। किसानों का आरोप है कि समिति के कर्मचारी खाद बांटने में अनियमितता करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सचिव गौतमी ने बताया कि समिति में पर्याप्त मात्रा में खाद है। शाम चार बजे तक वितरण के बाद समिति में 130 बोरी खाद शेष बची है। इधर, एआर कोऑपरेटिव रजनीश प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस न मिलने की वजह से समय पर खाद का वितरण नहीं हो सका। बाद में खाद वितरण कराया गया। सभी समितियों पर खाद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed