{"_id":"589dd06e4f1c1b8a5f379483","slug":"farmers-and-poor-anti-modi-and-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘किसान और गरीब विरोधी हैं मोदी और भाजपा’ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘किसान और गरीब विरोधी हैं मोदी और भाजपा’
अमर उजाला ब्यूरो पलियाकलां।
Updated Fri, 10 Feb 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
वीएम सिंह ने की सभ्ाा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनसभा में बोले राष्ट्रीय किसान मजदूर पार्टी के मुखिया वीएम सिंह
राष्ट्रीय किसान मजदूर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीएम सिंह ने आज यहां एक जनसभा में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा किसान और गरीब विरोधी हैं। अखिलेश भी गरीबों-किसानों के लिए कुछ खास नहीं कर पाए। अब किसानों को एक झंडे के नीचे आना होगा तभी उनका भला हो सकता है। उन्होंने अपनी पार्टी के प्रत्याशी को पलिया विधानसभा से जिताने की अपील की।
मेला मैदान पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष वीएम सिंह ने कहा कि प्रत्याशियों की भीड़ के बीच अपने को पहचाना जरूरी है, जो क्षेत्रीय हो और हमारे सभी दुख दर्द को समझता हो। वहीं इलाके का विकास भी कर सकता हो। किसानों की लड़ाई को उन्होंने कोर्ट तक खींचा। अखिलेश और मोदी सरकार की मिलीभगत से चीनी मिलों के ब्याज को माफ कर दिया गया, जो किसानों के साथ अन्याय है। जब किसान अपने हक के लिए लड़ता है तो यह इन पार्टियों के नेता कहां गायब हो जाते हैं। उन्होंने गन्ना मूल्य भुगतान का हवाला देते हुए कहा कि किसानों की लड़ाई कोर्ट से जीती गई, तब सपा और भाजपा सरकारें कहां थीं। उन्होंने किसानों से एकजुटता का आह्वान किया और कहा कि जिस दिन जाति-धर्म से ऊपर उठकर किसान, किसान बन गया, उस दिन कोई भी उसका शोषण नहीं कर पाएगा। उन्होंने राष्ट्रीय किसान मजदूर पार्टी के प्रत्याशी को जिताकर भेजने की अपील की। सभा को पार्टी प्रत्याशी रामनरेश राना, पूर्व केन सोसायटी अध्यक्ष सुखदेव सिंह सुक्खा आदि ने भी संबोधित किया। विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष मनप्रीत सिंह, हरिंदर सिंह सोनी, सहित काफी लोग मौजूद रहे।