फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Farmers affected by flood blocked the road, storm

Lakhimpur Kheri News: बाढ़ प्रभावित किसानों ने जाम की सड़क, हंगामा

Sun, 14 Jul 2024 02:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2024 02:08 AM IST
विज्ञापन
Farmers affected by flood blocked the road, storm
पलियाकला। शारदा नदी की बाढ़ में डूबे कई गांवों के दर्जनों किसानों और बाढ़ पीड़ितों ने राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के बैनर तले सिनेमा चौराहे पर शनिवार को धरना दिया। सड़क जाम कर हंगामा काटा। किसानों का आरोप था कि जब रेल लाइन कट रही थी, तब रेलवे के अधिकारियों से बचाव नहीं किया। रेललाइन कटने से गांव जलमग्न हो गए। किसानों ने खनन को भी बाढ़ का कारण बताया है। जल्द रेललाइन बनवाने के साथ ही फसलों के मुआवजे की मांग की।
विज्ञापन


शारदा नदी की बाढ़ से डूबने की कगार पर पहुंचे किसानों और बाढ़ पीड़ितों का गुस्सा रेलवे व खनन करने वालों के खिलाफ फूटा। प्रशासन पर भी मझगईं क्षेत्र के गांवों में लंच पैकेटों का वितरण न करने का आरोप लगाया। सड़क जाम की सूचना पर तहसीलदार आरती यादव दलबल के साथ मौके पर पहुंची और किसानों को समझाया व लिखित शिकायत देने को कहा।
विज्ञापन

इसके बाद किसानों ने एसडीएम को शिकायतीपत्र दिया है। कहा है कि रेललाइन कटने से रेलवे फाटक के पूरब की तरफ के कई गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया। हजारों एकड़ फसलें बर्बाद हो गईं। राजमार्ग प्रभावित होने से रोजमर्रा की जरूरी चीजें नहीं मिल पा रही हैं। रेलवे पर आरोप लगाया कि लाइन कटने से पूर्व ही ग्रामीणों ने रेलवे को आगाह कर पत्थर व बोल्डर आदि भेजने को कहा था। अगर रेलवे पत्थर भेज देता तो हालात इतने बुरे नहीं होते।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन में पलिया-भीरा के बीच कटी रेललाइन और सड़क की मरम्मत कराने, वाहनों का आवागमन शुरू कराने की मांग की गई है। इस दौरान संगठन के तहसील अध्यक्ष तरसेम सिंह, तेजिंदर सिंह तेजी, रामकुमार, अवतार सिंह, अमरजीत सिंह, बलवीर सिंह, कमरदीप कुमार, हरिंदर सिंह, विक्रम सिंह, इकबाल सिंह समेत भारी संख्या में किसान व बाढ़ पीड़ित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed