फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Farmers adamant on demand for cleanliness, protest continues for eighth day

Lakhimpur Kheri News: सफाई की मांग पर अड़े किसान, आठवें दिन भी धरना

Sun, 11 Oct 2026 11:17 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 11 Oct 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Farmers adamant on demand for cleanliness, protest continues for eighth day
पलिया में किसानों का आठवें दिन भी जारी धरना प्रदर्शन। संवाद
पलियाकलां। पाम रिजॉर्ट के पास कलेक्टर वाली पुलिया पर सुहेली नदी और नकहुआ पुल नाले की सफाई की मांग को लेकर किसानों का धरना रविवार को आठवें दिन भी जारी रहा। सुबह करीब नौ बजे रुड़की से इंस्टीट्यूट ऑफ हाइड्रोलॉजी के अधिकारियों की तीन सदस्यीय टीम मौके पर पहुंची। टीम ने 20 दिन में नदी और नाले की स्टडी कराने की बात कही।
विज्ञापन

इसके बाद धरना स्थल पर भाजपा विधायक रोमी साहनी, डीडी जगदीश, एसडीएम पुष्पक तोमर, तहसीलदार, सीओ शिवम कुमार सिंह, पलिया रेंजर विनय कुमार सिंह, दुधवा रेंजर समेत वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी पहुंचे। अधिकारियों ने किसानों को बताया कि टीम की रिपोर्ट दो महीने बाद मिलने की उम्मीद है। रिपोर्ट आने के बाद ही सफाई का काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

किसानों ने टीम की बातों पर असहमति जताते हुए कहा कि सफाई होने तक धरना जारी रहेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि टीम को पहले धरना स्थल पर आकर उनसे बातचीत करनी चाहिए थी। इसके बाद वे भी टीम के साथ मौके का निरीक्षण करते और यह जानकारी लेते कि टीम कहां से आई है और किस उद्देश्य से जांच करने पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि टीम ने उनसे मुलाकात किए बिना ही नदी और नाले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि मांग पूरी होने तक आंदोलन समाप्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed