फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Farmer reached sugarcane center with petrol for self-immolation

Lakhimpur Kheri News: आत्मदाह के लिए गन्ना सेंटर पर पेट्रोल लेकर पहुंचा किसान

Wed, 27 Dec 2023 12:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 27 Dec 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Farmer reached sugarcane center with petrol for self-immolation
कुंभी चीनी मिल के कलुआ मोती गांव गन्ना क्रय केंद्र पर धरना प्रदर्शन । संवाद
मैगलगंज। किसानों ने मंगलवार की सुबह कुंभी चीनी मिल के कल्लुआ मोती गन्ना क्रय केंद्र पर तौल रुकवा दी। विरोध प्रदर्शन करने लगे। किसान निमेश ट्रक में गन्ना भर रहे लोडर के सामने लेट गया। किसानों ने बताया कि ज्यादातर पर्चियों पर गन्ना रिजेक्ट किया जा रहा है। जबकि गन्ने का सर्वे मिल ने ही कराया था।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि शीघ्र प्रजाति की पर्ची पर गन्ने की तौल कराने की बात हुई थी। अब शीघ्र प्रजाति की पर्ची पर गन्ने को सामान्य बताया जा रहा है। खरीदने से इन्कार किया जा रहा है। इसको लेकर निमेश के साथ गांव के अन्य कई किसान क्रय केंद्र पहुंचे। निमेश अपने साथ पेट्रोल लेकर आया था। पता चला तो पुलिस ने उसे रोक दिया। समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया।
विज्ञापन

किसानों के प्रदर्शन का पता चलते ही भारतीय किसान यूनियन टिकैत के श्यामू शुक्ला भी मौके पर पहुंचे और धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। जानकारी हुई तो मैगलगंज के गन्ना समिति सचिव अजीत प्रताप सिंह भी आ गए। किसानों को समझने का प्रयास किया, लेकिन किसान डटे रहे। किसान और मिल के बीच अभी कोई बात नहीं बनी है। किसानों का धरना प्रदर्शन जारी है। कुंभी चीनी मिल के केन जीएम के प्रतिनिधि नरपति ने बताया कि बुधवार को गन्ने की जांच कराकर किसानों की समस्या का समाधान करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed