{"_id":"69abeda381cef520e5039a57","slug":"farmer-killed-by-tiger-in-lakhimpur-kheri-2026-03-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: लखीमपुर खीरी में किसान को बाघ ने बनाया निवाला, गन्ने के खेत में मिला अधखाया शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: लखीमपुर खीरी में किसान को बाघ ने बनाया निवाला, गन्ने के खेत में मिला अधखाया शव
Sat, 07 Mar 2026 02:52 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: Mukesh Kumar
Updated Sat, 07 Mar 2026 02:52 PM IST
सार
लखीमपुर खीरी के संपूर्णानगर क्षेत्र में बाघ ने हमलाकर एक किसान को मार डाला। शनिवार दोपहर किसान का शव गन्ने के खेत में मिला। घटना से इलाके में दहशत फैल गई।
विज्ञापन
ग्रामीणों को समझाते पुलिसकर्मी
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखीमपुर खीरी के संपूर्णानगर वन रेंज क्षेत्र के गांव मंझरा पश्चिम के प्रताप नगर निवासी किसान प्रगट सिंह पर बाघ ने हमला कर दिया, जिससे किसान की मौत हो गई। घटना से इलाके में दहशत फैल गई। ग्रामीण की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों में वन विभाग के खिलाफ आक्रोश है। उन्होंने बाघ को जल्द पकड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक मंझरा पश्चिम गांव के प्रताप नगर निवासी दर्शन सिंह के सबसे छोटे बेटे प्रगट सिंह (उम्र लगभग 50 वर्ष) शुक्रवार को बाजार गए थे। इसके बाद घर नहीं लौटे। परिजन उनकी तलाश कर रहे थे। शनिवार को दोबारा तलाश शुरू की। इस बीच गन्ने के खेत में अधखाया शव गांव निवासी दलजीत सिंह ने देखा और प्रगट सिंह के परिजनों को दी।
विज्ञापन
किसान का फाइल फोटो, शव मिलने के बाद मौके पर जुटे ग्रामीण
- फोटो : संवाद
शाम के वक्त घर से गए थे प्रगट सिंह
मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त प्रगट सिंह के रूप में की। मृतक की बड़ी भाभी बलजिंदर कौर ने बताया कि प्रगट सिंह शुक्रवार शाम घर से बाजार के लिए गए थे। ग्रामीणों ने वन रेंज संपूर्णानगर को सूचना दी। आरोप लगाया कि रेंजर ने खुद न आकर टीम को भेज दिया। खबर लिखे जाने तक परिजनों ने शव का पंचनामा करने से पुलिस को रोक दिया।
परिजनों का कहना था कि जब तक रेंजर मौके पर आकर लिखा पढ़ी नहीं करते, शव नहीं ले जाने देंगे। थाना प्रभारी कृष्ण कुमार, खजुरिया प्रभारी अनिल कुमार सहित वन दरोगा राजेश ने मृतक के परिजनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने शव नहीं उठाने दिया।