फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Farmer dies due to intimidation of bank worker

बैंक कर्मी के धमकाने से किसान की मौत

Wed, 02 Mar 2022 12:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Farmer dies due to intimidation of bank worker
राम प्रसाद (फाइल फोटो)
2011 में लिया था 33 हजार का कर्ज, 11 साल बाद वसूली के लिए पहुंचने पर धमकाने का आरोप
विज्ञापन

सिकंद्राबाद। नीमगांव थाना क्षेत्र के जम्हौरा गांव में कर्ज अदायगी के लिए बैंक के दबाव से आहत एक किसान की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। किसान के पुत्र ने पुलिस को तहरीर देकर बैंक कर्मी पर धमकाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
जम्हौरा निवासी दिलीप कुमार ने बताया कि उसके पिता राम प्रसाद (57) ने वर्ष 2011 में 33 हजार रुपये का किसान क्रेडिट कार्ड बनवाया था। वर्ष 2017 में बैंक जाने पर मालूम हुआ कि उसका कर्ज माफ हो गया है। कहा गया कि नोड्यूज दो तीन दिन में ले लेना। कई चक्कर लगाने के बाद भी नो ड्यूज नहीं मिला।
विज्ञापन

बीती 26 फरवरी को राम प्रसाद को पूर्व प्रधान के दरवाजे पर बुलाकर दो मार्च तक पूरा कर्जा एक लाख 29 हजार रुपये जमा करने को कहा। न अदा करने पर जेल भेजने की धमकी दी। आरोप है कि इतना सुनते ही राम प्रसाद को दिल का दौरा पड़ा और वह बेहोश हो गए। उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सोमवार रात उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के पुत्र दिलीप कुमार का आरोप है कि पंजाब नेशनल बैंक, सिकंद्राबाद शाखा के फील्ड आफीसर की धमकी के कारण ही उसके पिता की मौत हुई। पुलिस ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच की जा रही है। पंजाब नेशनल बैंक के रिकवरी एजेंट विनीत कुमार ने बताया कि कुछ लोगों के एकाउंट एनपीए होने वाले थे। ऐसे लोगों को ब्याज जमा करने के लिए कहा गया था। धमकी जैसी कोई बात नहीं है।
अब तक मामला मेरे संज्ञान में नहीं आया है। जानकारी आने पर पूरे प्रकरण की जांच कराई जाएगी। आरोप सही मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- विधेश, एसडीएम मितौली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed