फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   farm fish crocodial

मछली की जगह जाल में फंसा मगरमच्छ

Fri, 26 Jul 2019 02:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2019 02:52 AM IST
विज्ञापन
farm fish crocodial
गोला गोकर्णनाथ। बिझौली क्षेत्र के जमुनाबाद फार्म के निकट ब्लाक नंबर तीन के एक तालाब में मछलियों के लिए डाला जा रहा दाना खत्म ही नहीं हो रहा था। शक होने पर जब जाल डाला गया तो उसमें मगरमच्छ फंस गया। इसी मगरमच्छ ने तालाब की मछलियों को अपना शिकार बना डाला था। जाल में फंसे मगरमच्छ को निकालने के बाद नदी में छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

जमुनाबाद फार्म के पास स्थित एक तालाब में यह मगरमच्छ जाल में फंसा। इस तालाब में मछली पालन का ठेका लेने वाले शारदा राज ने बताया कि कई दिनों से तालाबों में मछलियां दाना नहीं खा रही थीं। उनको कुछ शक हुआ तो गुरुवार की सुबह बहेरवा निवासी शारदा राज और उनके साथी तालाब से मछली पकड़ने के लिए जाल डाला। लेकिन जाल में मछली की जगह मगरमच्छ फंस गया। जिसे देखकर सभी लोग डर गए। विकास सोनी, शंकर लाल, समलिया प्रसाद व अन्य ग्रामीणों ने किसी तरह हिम्मत कर उसे तालाब से निकालकर रस्सियों के सहारे पेड़ से बांध दिया। लोगों ने इसकी सूचना वनकर्मियों को दी। सूचना के करीब चार घंटे बाद फारेस्ट गार्ड व अन्य वनकर्मी मौके पर पहुंचे और मगरमच्छ को अपने साथ ले गए। बताया गया है कि बाद में इसे जंगल में एक नदी में छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

शारदाराज ने बताया कि सभी तालाबों में मछली पालन कर अपनी जीविका चला रहे हैं। पिछली बार भी एक मगरमच्छ ने सब मछलियां खा ली थीं, इस बार लगभग एक लाख का नुकसान हो गया है। तालाब में अब एक भी मछली नहीं बची हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed