{"_id":"5724ea154f1c1b2a30a91732","slug":"family-on-a-fast-officers-not-improve","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनशन पर परिवार, अफसरों को सुध नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनशन पर परिवार, अफसरों को सुध नहीं
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
Updated Sun, 01 May 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
अनशन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार दिन से दबंगों पर कार्रवाई की मांग कर रहा दलित परिवार
पीड़ित को ही जेल भेजने का पुलिस पर लगाया आरोप
दबंगों के कहर से सहमा दलित परिवार चार दिन से अनशन पर बैठा है, लेकिन अब तक अफसरों ने सुधि नहीं ली है। कोतवाली मोहम्मदी के गांव मूड़ा गालिब निवासी पीड़ित परिवार के लोग आरोपी दबंगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, जिसके संबंध में डीएम और एसपी को ज्ञापन भी दिया जा चुुका है। इसके बावजूद कार्रवाई तो दूर अब तक जांच भी नहीं कराई गई है।
विलोबी मेमोरियल हाल के परिसर में परिवार सहित अनशन पर बैठीं मोहम्मदी क्षेत्र के गांव मूड़ा गालिब निवासी रामलली ने बताया कि 11 सितंबर 2015 को उनका पुुत्र बीरेश खेत जा रहा था। चुनावी रंजिश के चलते गांव के ही कुछ दबंगों ने रास्ते में उसे रोककर मारा-पीटा। आरोप है कि एक आरोपी ने रायफल से फायर भी किया, लेेकिन उसमें बीरेश बच गया तो उसे घर में बंद करके बुुरी तरह पीटा गया। रेहरिया चौकी पुलिस ने उसे सीएचसी मोहम्मदी में भर्ती कराया, जब हालत ठीक हुई तो पुलिस ने उसे ही झूठे आरोप में जेल भेज दिया। पीड़िता रामलली का आरोप हैै कि दबंग परिवार आए-दिन धमकी देते हैं। असलहे दिखाकर कार्रवाई न करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। इसलिए परिवार को गांव में जानमाल का खतरा बना हुआ हैै। एसपी को दिए ज्ञापन में मांग की गई है कि जब तक आरोपी दबंगों की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक अनशन जारी रहेगा।