{"_id":"651a8acdde459e668006e349","slug":"family-created-ruckus-after-the-death-of-mother-and-child-in-the-hospital-2023-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri: अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत, डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri: अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत, डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा
Mon, 02 Oct 2023 03:00 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 02 Oct 2023 03:00 PM IST
सार
प्रसूता की मां ने आरोप लगाया कि डॉक्टरों की लापरवाही की वजह से पहले बच्चे की मौत हो गई। बाद में जच्चा ने भी दम तोड़ दिया। इसकी जानकारी उन्हें बाद में दी गई।
विज्ञापन
प्रसूता की मां को ढांढस बंधाती महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लखीमपुर खीरी के नौरंगाबाद स्थित निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान जच्चा और बच्चा की मौत हो गई। इससे गुस्साए परिजनों ने डॉक्टरों पर गलत इलाज करने का आरोप लगाते हुए रविवार देर रात तक हंगामा किया। रात 12 बजे के करीब पुलिस को सूचना मिली तो मौके पर पहुंची और परिजनों को शांत कराया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक गोला कस्बे के मुन्नूगंज निवासी नैंसी गुप्ता को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन उसे रविवार शाम शहर के चोपड़ा नर्सिंग होम लेकर पहुंचे थे। इस दौरान डॉक्टरों ने प्रसव की बात कहते हुए गर्भवती का प्रसव करवाया, लेकिन नवजात की मौत हो गई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- मुहब्बत में तोड़ी मजहब की दीवार: उजमा ने उर्मिला बनकर भागीरथ के साथ लिए सात फेरे, घरवालों से जताया खतरा
विज्ञापन
प्रसूता की मां ने आरोप लगाया कि डॉक्टरों की लापरवाही की वजह से पहले बच्चे की मौत हो गई। इस पर परिजन ने डॉक्टरों से नैंसी की हालत के बारे में पूछा। डॉक्टरों ने बताया कि नैंसी की हालत ठीक है। उसे हम लोग ठीक कर लेगें। लेकिन एक घंटे बाद प्रसूता नैंसी की भी मौत हो गई। पहले बच्चा और बाद में जच्चा की मौत का पता चला तो परिजन आक्रोशित हो गए। अस्पताल पर गलत इलाज का आरोप लगाते हुए रात में ही हंगामा किया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझा बुझाकर शांत करवाया। लेकिन, परिजन अस्पताल पर कार्रवाई की मांग को लेकर अड़े रहे। उधर, अस्पताल प्रबंधन ने परिवार वालों के आरोपों को गलत बताया। पुलिस का कहना है कि मामले में तहरीर मिलने पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।