फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Family counseling center made reconciliation between five angry couples

पारिवारिक परामर्श केंद्र ने कराई रूठे पांच दंपतियों में सुलह

Mon, 29 Nov 2021 12:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
Family counseling center made reconciliation between five angry couples
विवाद का निस्तारण कराते पारिवारिक परामर्श केंद्र।
लखीमपुर खीरी। महिला थाने में स्थित पारिवारिक परामर्श केंद्र पर थानाध्यक्ष शकुंतला उपाध्याय व काउंसलर के प्रयासों से पांच परिवार टूटने से बच गए। एक-दूसरे से रूठे चल रहे पति-पत्नी को सुलह कराने के बाद एक साथ घर भेजा गया।
विज्ञापन

पारिवारिक परामर्श केंद्र की रविवार को होने वाली बैठक में काउंसलर किरन अग्रवाल, क्षमा टंडन, नीति गुप्ता, कय्यूम अली जरवानी और महिला हेल्प डेस्क की सिपाही के सहयोग से समझौते का प्रयास किया जाता है। इसमें पति-पत्नी के बीच चल रहे विवादों को सुलह समझौते से निपटारा करने के लिए उनके अभिभावकों को बुलाकर काउंसिलिंग की जाती है। परामर्श केंद्र पर रविवार को 15 मामले में सुलह कराने की कोशिश की गई। इनमें पांच जोड़े साथ रहने को राजी हो गए, जिन्हें एक साथ घर भेज दिया गया। बाकी 10 मामलों में सुलह का प्रयास चल रहा है। इन परिवारों को दोबारा परामर्श केंद्र बुलाया गया है। सुलह के बाद पति के साथ जाने वाली विवाहिताओं में सोनवती, नूरी बानो, मुस्कान शुक्ला, आमिना खातून आदि हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed