फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Fake entry in family register exposed, secretary suspended

Lakhimpur Kheri News: परिवार रजिस्टर में फर्जी एंट्री का खुलासा, सचिव निलंबित

Tue, 08 Sep 2026 11:58 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 08 Sep 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Fake entry in family register exposed, secretary suspended
लखीमपुर खीरी। परिवार रजिस्टर में बाहरी महिला की फर्जी एंट्री कर नकल जारी करने का मामला सामने आया है। शिकायत पर सीडीओ अभिषेक कुमार ने जांच कराई।
विज्ञापन

अभिलेखों के सत्यापन में गड़बड़ी मिलने पर डीपीआरओ विशाल सिंह ने आरोपी सचिव मनोज यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। विभागीय जांच भी शुरू करा दी गई है।
सदर ब्लाॅक की ग्राम पंचायत कादीपुर के मजरा सफियापुर निवासी अरविंद कुमार ने सीडीओ से शिकायत की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके परिवार रजिस्टर में एक महिला को अनुचित लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से बिना सक्षम स्तर की स्वीकृति के गलत एंट्री की गई। परिवार रजिस्टर की इसी प्रति का इस्तेमाल न्यायालय में किया जाना है।
विज्ञापन

मामला गंभीर देख सीडीओ ने संबंधित कर्मचारी को अभिलेखों के साथ कार्यालय तलब किया। सत्यापन में परिवार रजिस्टर में बाहरी महिला की एंट्री के तथ्य सामने आए। बताया गया कि दर्ज महिला के आधार कार्ड में परिवार रजिस्टर की जानकारी से भिन्नता है। जारी नकल में भी तथ्यों के साथ हेराफेरी पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीओ ने प्रकरण की विस्तृत जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि परिवार रजिस्टर में एंट्री की प्रक्रिया, संबंधित अभिलेखों के आधार और नकल के उपयोग समेत पूरे मामले की जांच होगी। यह भी देखा जाएगा कि अनियमित एंट्री में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका रही या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed