{"_id":"295f56b1fbea61a477869bc0495395ac","slug":"failed-to-meet-its-promises-north-bjp-government-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" ‘अपने वादों पर खरी नहीं उतरी भाजपा सरकार’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘अपने वादों पर खरी नहीं उतरी भाजपा सरकार’
लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 04 Jul 2015 06:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि धौरहरा लोकसभा क्षेत्र के लोगों से उनका दिली और स्थाई रिश्ता है। यहां के लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए वह सदैव तत्पर हैं। यहां के विकास और समस्याओं के निदान के लिए उन्हें जो संघर्ष करना पड़े वह करेंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय भारतीय जनता पार्टी ने जो वादे किए थे, केंद्र सरकार डेढ़ साल पूरे होने के बाद भी पूरा नहीं कर सकी है।
पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने कस्ता विधानसभा के गांवों में कहा कि कांग्रेस की सरकार में तमाम जनहित की योजनाएं लागू की गई थीं। देश की जनता को विकास के मार्ग पर आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त हो रहा था लेकिन केंद्र में भाजपा सरकार और प्रदेश में सपा सरकार ने जनहित के सारे विकास कार्य रोक दिए हैं। कांग्रेस सरकार ने गांवों में हर घर में बिजली का कनेक्शन देने के लिए राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना और अन्य तमाम योजनाएं लागू की थीं। राजनीतिक द्वेषवश केंद्र सरकार ने इन सभी योजनाओं को बीच में ही बंद कर दिया।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार अपने अभी तक के कार्यकाल में कोई भी ऐसी जनहित की योजना लागू नहीं कर पाई है जिससे देश के लोगों और किसानों को विकास के मार्ग पर आगे बढ़ाया जा सके। जितिन प्रसाद ने माखन चौराहा, ओठरी, परसेहरा, कैमहरा, वलियापुर, खुर्रमनगर, फत्तेपुर, बिछिया, अलीनगर सहित एक दर्जन से अधिक गांवों में जनसभाएं कीं।
विज्ञापन
इस दौरान उनके साथ सुशील शुक्ला, रजनीश मिश्रा, विनोद अवस्थी, राकेश मिश्रा, नवीन पांडेय, सुजीता कुमारी, चंद्रप्रभा अवस्थी, मंजीत कौर, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।