{"_id":"db0e6ef5ee6e4a039ce7e26831045d13","slug":"expressing-concern-at-the-rapidly-growing-population-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेजी से बढ़ रही आबादी पर जताई चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेजी से बढ़ रही आबादी पर जताई चिंता
लखीमपुर खीरी।
Updated Sat, 11 Jul 2015 06:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व जनसंख्या दिवस के मौके पर क्षेत्रीय प्रचार निदेशालय और स्वास्थ्य विभाग ने अलग-अलग स्थानों पर गोष्ठियां कर तेजी बढ़ रही जनसंख्या पर चिंता जताई है। गोष्ठी में अतिथियों ने विचार व्यक्त करते हुए सीमित संसाधनों के अत्यधिक दोहन से पैदा होने वाले खतरों के प्रति आगाह किया।
राजकीय कन्या इंटर कॉलेज खीरी टाउन में प्रचार निदेशालय ने जागरूकता कार्यक्रम किया, जिसमें प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता हुई। प्रभारी अधिकारी राजेश बरनवाल ने कहा कि विश्व की आबादी सात अरब से भी ज्यादा है। पृथ्वी का 70 प्रतिशत हिस्सा पानी से घिरा हुआ है। बाकी जमीन पर इंसानों की तेजी से बढ़ती आबादी सीमित संसाधनों की खपत को दिन पर दिन बढ़ाए जा रही है। उन्होंने कहा, उत्तर प्रदेश की आबादी करीब 20 करोड़ तक पहुंच गई है। आबादी के मामले में दुनिया के केवल पांच देश ही उत्तर प्रदेश से आगे हैं। यहां केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे मिशन इंद्रधनुष की जानकारी भी दी गई। राजीव चतुर्वेदी ने बताया कि मिशन इंद्रधनुष में सात जानलेवा बीमारियों के बचाव का कवच तैयार किया गया है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष चार विशेष टीकाकरण अभियान अप्रैल से जुलाई के बीच चलाए जा रहे हैं, जिसमें टीबी, डिप्थीरिया, कालीखांसी, टिटनेस, पोलियो, खसरा, हेपेटाइटिस बी के टीके लगाए जाएंगे। इसमें उन बच्चों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, जो किन्ही कारणों से टीकाकरण से वंचित रह गए हैं। यहां संपूर्ण टीकाकरण क्या है? इसके क्या लाभ हैं? इस पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता हुई। सही उत्तर देने वाली 15 बालिकाओं ने पुरस्कार जीते। इन्हें विभाग की ओर से प्रमाण पत्र भी दिए गए। कार्यक्रम में गया प्रसाद, गजराज सिंह, मोहम्मद शकील और इमरान उपस्थित थे।
एएनएम ट्रेनिंग सेंटर में जनसंख्या दिवस पर हुई गोष्ठी में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ वीबी राम ने कहा कि जनसंख्या विस्फोट से बचने के लिए सभी वर्गों का समान रूप से सहयोग अपेक्षित है। परिवार नियोजन के साधनों पर चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि सभी सीएचसी/पीएचसी और स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर साधन उपलब्ध हैं, जिनके प्रयोग से बढ़ती जनसंख्या पर ब्रेक लगाया जा सकता हैै। इस मौैके पर एएनएम, स्वास्थ्य कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।