फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Expensive gas cylinders spoil the taste of the market

Lakhimpur Kheri News: महंगे गैस सिलिंडर ने बिगाड़ा स्वाद का बाजार

Thu, 02 Apr 2026 12:17 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 02 Apr 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Expensive gas cylinders spoil the taste of the market
खीरी रोड पर बंद पड़े स्टॉल। संवाद
लखीमपुर खीरी। महंगे गैस सिलिंडर ने शहर में स्वाद के बाजार की रफ्तार बिगाड़ दी है। स्ट्रीट फूड से लेकर शादी समारोहों तक इसका असर साफ दिखने लगा है। एक ओर जहां दुकानदारों ने खाने-पीने की चीजों के दाम बढ़ा दिए हैं, वहीं शादियों में लगने वाले लाइव काउंटर कम हो गए हैं या कई जगह बंद तक करने पड़े हैं।
विज्ञापन

स्ट्रीट फूड संचालकों का कहना है कि गैस सिलिंडर समय पर न मिलने से रोजी-रोटी पर संकट गहरा गया है। कई दुकानदारों ने स्टॉल लगाना बंद कर दिया है, जबकि कुछ एक सप्ताह से दुकानें नहीं खोल पा रहे हैं। जो स्टॉल लग भी रहे हैं, उन्हें महंगे दामों पर सिलिंडर खरीदना पड़ रहा है।
विज्ञापन

खीरी रोड जीआईसी मैदान, कचहरी मार्ग कंपनी बाग, आंबेडकर पार्क, संकटा देवी मंदिर और मेला मैदान के आसपास लगने वाले स्टॉलों पर असर ज्यादा दिख रहा है। दुकानदारों के मुताबिक, गैस सिलिंडर 1800 से 2200 रुपये तक मिल रहा है, जिससे लागत बढ़ गई है और मुनाफा लगभग खत्म हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी कारण वेज बिरयानी 25 से 30 रुपये, कबाब रोल 12 से 15 रुपये, स्मॉल पिज्जा 30 से 35 रुपये और चाउमीन 30 से 40 रुपये में बिक रही है। ग्राहकों की नाराजगी के बावजूद दाम बढ़ाना दुकानदारों की मजबूरी बन गया है।
-------------------------
भट्ठी पर खाना बनने में लग रहा समय
शादी, मुंडन और अन्य समारोहों के सीजन में गैस की कमी ने कैटरिंग कारोबार को भी प्रभावित किया है। पहले जहां कई तरह के लाइव काउंटर लगाए जाते थे, अब उनकी संख्या आधी रह गई है या कई जगह बंद कर दिए गए हैं। कैटरिंग का काम करने वाले पवन शुक्ला और राहुल गुप्ता बताते हैं कि चाट, डोसा, तवा फ्राई और पाव-भाजी जैसे हर काउंटर के लिए अलग सिलिंडर चाहिए होता है, लेकिन अब सिलिंडर न मिलने से लोग कम काउंटर ही लगवा रहे हैं। रेस्टोरेंट संचालक जसपाल पाली का कहना है कि उन्होंने कई आइटम तंदूर और भट्टी पर बनाना शुरू कर दिया है। इससे खाना बनने में समय ज्यादा लगता है और ग्राहक इंतजार नहीं कर पाते, जिससे बिक्री प्रभावित हो रही है। टैक्सी स्टैंड के पास भोजनालय चलाने वाले हरविंदर सिंह ने बताया कि उन्हें भी छोला भटूरा और छोला चावल की थाली 35 से बढ़ाकर 40 रुपये करनी पड़ी है। उनका कहना है कि यदि यही हाल रहा तो आगे और दाम बढ़ाने पड़ सकते हैं। गैस संकट ने न सिर्फ शादियों की रौनक कम की है, बल्कि छोटे कारोबारियों की आय पर भी सीधा असर डाला है।
----------------
गैस संकट के बाद ये हैं बदले दाम (रुपये में)
वस्तु पहले अब
वेज बिरयानी 25 30
कबाब रोल 12 15
स्मॉल पिज्जा 30 35
चाउमीन 30 40
छोला भटूरा 35 40
नाेट : कीमतों में बाजार के हिसाब से और बदलाव संभव है।
---------------

गैस सिलिंडर की किल्लत और बढ़ती कीमतों के कारण काम प्रभावित हो रहा है। कई बार सिलिंडर नहीं मिलने से दुकान बंद करनी पड़ती है और दाम बढ़ाना मजबूरी हो गया है।
-सूरज सिंह, चाट विक्रेता
-------------

गैस सिलिंडर की किल्लत और बढ़ती कीमतों के कारण काम प्रभावित हो रहा है। कई बार सिलिंडर नहीं मिलने से दुकान बंद करनी पड़ती है और दाम बढ़ाना मजबूरी हो गया है।
-शशि भूषण उर्फ बाबू, वेज बिरयानी और पराठा
---------------

गैस सिलिंडर की किल्लत और बढ़ती कीमतों के कारण काम प्रभावित हो रहा है। कई बार सिलिंडर नहीं मिलने से दुकान बंद करनी पड़ती है और दाम बढ़ाना मजबूरी हो गया है।

-सचिन गुप्ता, कबाब पराठा विक्रेता
-----------

गैस सिलिंडर की किल्लत और बढ़ती कीमतों के कारण काम प्रभावित हो रहा है। कई बार सिलिंडर नहीं मिलने से दुकान बंद करनी पड़ती है और दाम बढ़ाना मजबूरी हो गया है।
-जितेंद्र श्रीवास्तव, केसर दूध विक्रेता
---------------

खीरी रोड पर बंद पड़े स्टॉल। संवाद

खीरी रोड पर बंद पड़े स्टॉल। संवाद

खीरी रोड पर बंद पड़े स्टॉल। संवाद

खीरी रोड पर बंद पड़े स्टॉल। संवाद

खीरी रोड पर बंद पड़े स्टॉल। संवाद

खीरी रोड पर बंद पड़े स्टॉल। संवाद

खीरी रोड पर बंद पड़े स्टॉल। संवाद

खीरी रोड पर बंद पड़े स्टॉल। संवाद

खीरी रोड पर बंद पड़े स्टॉल। संवाद

खीरी रोड पर बंद पड़े स्टॉल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed