फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Examination centers for students will be between 12 to 15 km apart.

Lakhimpur Kheri News: छात्रों के लिए 12 से 15 किमी दूरी के बीच होंगे परीक्षा केंद्र

Mon, 23 Sep 2024 11:42 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
Examination centers for students will be between 12 to 15 km apart.
लखीमपुर खीरी। आगामी फरवरी-मार्च महीने में होने वाली बोर्ड परीक्षा के केंद्र बनाने को लेकर 25 सितंबर से प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इस बार ऐसे किसी भी स्कूल को परीक्षा केंद्र नहीं बनाया जाएगा, जहां प्रबंधकीय विवाद चल रहा होगा। छात्रों का केंद्र 12 किमी तक बनाया जाएगा। विशेष परिस्थितियों में इसकी दूरी 15 किमी तक हो सकती है। बालिकाओं का केंद्र अधिकतम सात किमी दूर बनाया जाएगा।
विज्ञापन

डीआईओएस डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शासन की ओर से मिले दिशा-निर्देश में इस बार विद्यालयों के मध्य परीक्षार्थियों का पारस्परिक आवंटन भी नहीं किया जाएगा। केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। परीक्षा केंद्र बनाते समय यह देखा जाएगा कि एक परीक्षार्थी के लिए निर्धारित दूरी होनी चाहिए। इसी मानक के अनुसार परीक्षार्थियों का आवंटन किया जाएगा। प्रत्येक केंद्र पर कम से कम 250 और अधिकतम 2000 परीक्षार्थी आवंटित किए जाएंगे।
विज्ञापन

बता दें कि जिले में ऐसे कई विद्यालय हैं, जिनके प्रबंधक तंत्र के बीच खींचतान चल रही है। इधर बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने बताया कि एक ही प्रबंधक वाले विद्यालय के छात्र-छात्राओं का केंद्र उसके अधीन संचालित दूसरे विद्यालय में नहीं बनाया जाएगा। बालिका विद्यालयों में बालकों का सेंटर नहीं बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
प्रश्नपत्रों की सुरक्षा के रहेंगे कड़े इंतजाम
केंद्र निर्धारण के समय ही प्रश्नपत्रों की सुरक्षा के इंतजाम कर दिए जाएंगे। विद्यालय के प्रवेश द्वार, प्रत्येक कक्ष, प्रश्नों और उत्तर पुस्तिकाओं को रखने वाले कमरे में वॉयस रिकॉर्डिंग वाला सीसीटीवी कैमरा अनिवार्य है। प्रधानाचार्य कक्ष से अलग वॉयस रिकॉर्डिंग, नाइट विजन युक्त सीसीटीवी वाला सुरक्षित स्ट्रांग रूम होना चाहिए। प्रत्येक विद्यालय से हाईस्पीड इंटरनेट कनेक्टिविटी भी जरूरी है। सीसीटीवी के डीवीआर में रिकॉर्डिंग क्षमता 30 दिनों की होनी चाहिए।

---------
स्वकेंद्र की सुविधा न मिलने पर सात किमी के दायरे में होगा सेंटर
बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने बताया कि शहरी और ग्रामीण क्षेत्र की बालिकाएं, जिन्हें स्वकेंद्र की सुविधा नहीं है, उन्हें अधिकतम सात किलोमीटर की दूरी में परीक्षा केंद्र आवंटित किया जाएगा। 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता वाले परीक्षार्थियों को भी अधिकतम सात किलोमीटर दूरी में परीक्षा केंद्र आवंटित किया जाएगा। छात्रों का परीक्षा केंद्र 12 किलोमीटर की परिधि में आने वाले विद्यालयों में निर्धारित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed