फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Examination and the celebration on the 30th delivery

परीक्षाफल वितरण और प्रवेश उत्सव 30 को

Sun, 27 Mar 2016 11:42 PM IST
ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Sun, 27 Mar 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
Examination and the celebration on the 30th delivery
प्रवेश - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
- शिक्षा विभाग ने बैठक कर बनाई रणनीति
- एक अप्रैल से शुरू किया जाएगा नया सत्र

परिषदीय विद्यालयों में नया शिक्षण सत्र प्रवेश उत्सव के साथ शुरू होगा। बेसिक शिक्षा विभाग इस बार नए सत्र को विशेष अंदाज में शुरू करने की तैयारी में है। उद्देश्य है लोगों के मन में बेसिक शिक्षा की छवि बदलने का। प्रयास होगा कि परिषदीय विद्यालयों की छवि गुणवत्ता परक शिक्षा देने वाले संस्थान के रूप में बनाई जाए। इसके लिए रविवार को बेसिक शिक्षा विभाग के रिसोर्स सेंटर में एनपीआरसी, बीआरसी और खंड शिक्षा अधिकारियों के साथ बैठक की गई। इसमें बीएसए ने आवश्यक दिशानिर्देश दिए गए।

बैठक में बीएसए डा.ओपी राय ने सभी बीआरसी, एनपीआरसी और खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश देते हुए बताया कि यह महत्वपूर्ण है कि 6 से 14 वर्ष के सभी बच्चों को प्रभावी अभियान चलाकर विद्यालयों में नामांकित किया जाए। इसके लिए जन प्रतिनिधियों तथा स्थानीय प्रतिष्ठित एवं समाजसेवी संस्थाओं का भी सहयोग लिया जाए। विद्यालयों की गतिविधियों और उनमें प्रदान की जा रही सुविधाओं की जानकारी अभिभावकों को उपलब्ध कराई जाए। अभिभावकों को बच्चों की अच्छे वातावरण में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने की विभाग की वचनबद्धता से अवगत कराया जाए। प्रत्येक विद्यालय में 30 अप्रैल को प्रवेश उत्सव मनाया जाएगा। इसी दिन विद्यार्थियों को परीक्षाफल वितरित किया जाएगा। इसमें मेधावी तथा नियमित उपस्थिति वाले विद्यार्थियों, अच्छा कार्य करने वाले अध्यापकों, विद्यालयों में सक्रिय योगदान देने वाले प्रबंध समिति के सदस्यों तथा मध्याह्न भोजन तैयार करने वाले रसोइयों के कार्य की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया जाएगा। 01 अप्रैल से 30 अप्रैल तक शिक्षक, शिक्षामित्र तथा विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों सहित अपने विद्यालय क्षेत्र में घर-घर जाकर संपर्क करने संबंधी रोस्टर तैयार करें। स्कूल चलो अभियान और प्रवेश उत्सव का पर्याप्त प्रचार-प्रसार किया जाए। विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों का कक्षावार विवरण तैयार कर प्रोन्नति के बाद अगली कक्षा में नामांकन 31 मार्च तक सुनिश्चित कर लिया जाए। 01 अप्रैल 2016 से नया शैक्षिक सत्र प्रारंभ होगा। इसमें कक्षा एक एवं कक्षा छ: में नामांकित नए विद्यार्थियों की उपस्थिति का विशेष ध्यान रखा जाए। बीएसए ने कहा प्रत्येक स्थिति में नामांकन एवं शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार लाया जाए। बैठक में बीईओ संजय शुक्ला, सुरेशपाल, भरत वर्मा, प्रशिक्षण समन्वयक राजीव द्विवेदी सहित तमाम लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed