फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   " Every fight corruption Young 's priority '

‘भ्रष्टाचार से लड़ना प्रत्येक जवान की प्राथमिकता हो’

Sat, 31 Oct 2015 06:11 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Sat, 31 Oct 2015 06:11 PM IST
विज्ञापन
एसएसबी के सतर्कता एवं जागरूकता अभियान का समापन समारोह पूर्वक हुआ। इस मौके पर डीआईजी उपेंद्र प्रकाश बलोदी ने कहा कि हमें अपने कर्तव्य निष्ठा पर खरा उतरना होगा। जो काम हमें दिया जाता है उस काम को मन लगाकर समय से पूरा करना होगा। इससे हर जवान में एक निष्ठा से काम करने की भावना जागृत होगी। उन्होंने कहा कि हमारा काम अपने अच्छे काम से समाज को जागृत करना है और उन्नति की ओर ले जाना है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एक गलत निर्णय समाज को खोखला करने का सबसे खतरनाक औजार है। उन्होंने कहा कि हमें एकजुट होकर भ्रष्टाचार को मिटाना होगा। आज पूरा देश भ्रष्टाचार से ग्रसित है। उन्होंने कहा कि जब तक भ्रष्टाचार रहेगा देश आगे नहीं बढ़ सकता। इसलिए आज हमें भ्रष्टाचार से लड़ना होगा। डीआईजी ने जवानों को ई पालिसी के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एसएसबी एक ऐसा अर्धसैनिक बल है जिन्होंने ई सिस्टम से अपनी भर्ती के कार्य को पारदर्शिता से अंजाम दिया है। इस सिस्टम को आज पूरे अर्धसैनिक बल में अभियान की तरह चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा कि कुशासन सबसे बड़ा अपराध है। यदि आज सरकार की ओर से जो काम दिया जाता है उसे वह बड़ी ही ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ समय से पहले कर लें तो भ्रष्टाचार अपने आप कम हो जाएगा। संविधान के हिसाब से काम करें तो भ्रष्टाचार अपने आप खत्म हो जाएगा। इस मौके पर कार्मिक अधिकारी प्रशासन और जवानों ने अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस छह दिवसीय अभियान के दौरान कार्यालय में जवानों के बीच सतर्कता और जागरूकता अभियान के बारे में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस मौके पर कार्मिक अधिकारी प्रशासन एसके शर्मा, कैलाश सैकिया, जगदीश सिंह, सहायक सेनानायक एल सुरेश सिंह आदि अधिकारी और जवान मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed