{"_id":"6a1dc911ae893e273702a365","slug":"every-fever-patient-will-be-tested-for-malaria-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1011-176491-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: बुखार के हर मरीज की होगी मलेरिया जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: बुखार के हर मरीज की होगी मलेरिया जांच
Mon, 01 Jun 2026 11:31 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 01 Jun 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
दवा का छिड़काव करते मलेरिया विभाग के कर्मचारी। स्रोत : स्वास्थ्य विभाग
लखीमपुर खीरी। जिले में एक जून से 30 जून तक विशेष मलेरिया रोधी माह अभियान चलेगा। मलेरिया को समाप्त करने का संकल्प, अब हम कर सकते हैं, अब हमें करना ही होगा... थीम पर आधारित अभियान के तहत जिले की 10 प्रतिशत आबादी की मलेरिया जांच का लक्ष्य रखा गया है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष गुप्ता ने बताया कि पूरे महीने स्वास्थ्य विभाग जनजागरूकता कार्यक्रम चलाएगा। इसके तहत रैलियां, बैठकें, गोष्ठियां, पंफलेट वितरण और कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। बुखार से पीड़ित प्रत्येक मरीज की जांच की जाएगी। मलेरिया पॉजिटिव मिलने पर मरीज को तत्काल उपचार दिया जाएगा और आशा कार्यकर्ता उसकी निगरानी व देखभाल करेंगी।
जिला मलेरिया अधिकारी हरि शंकर ने लोगों से घरों के आसपास, कूलर, टायर और गमलों में पानी जमा न होने देने की अपील की। उन्होंने बताया कि स्कूलों, ग्राम सभाओं और धार्मिक स्थलों पर भी जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। जनसहभागिता के बिना मलेरिया उन्मूलन का लक्ष्य हासिल करना संभव नहीं है।