फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Evening Hymn of tone confluence In the book of musical juices

स्वर संगम की भजन संध्या में बही संगीत की रसधार

Thu, 24 Sep 2015 12:53 AM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Thu, 24 Sep 2015 12:53 AM IST
विज्ञापन
 Evening Hymn of tone confluence In the book of musical juices
स्वर संगम संगीत विद्यापीठ के तत्वावधान में संस्था के संस्थापक स्व. राजकुमार तिवारी के जन्मोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन किया गया। युवराजदत्त महाविद्यालय के जुबली हाल में कलाकारों ने राजकुमार के रचित भजन पेश किए। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव, विशिष्ट अतिथि भगवानदीन आर्य कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. निरुपमा अशोक और स्व. तिवारी की धर्म पत्नी शकुंतला तिवारी ने चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

भजन संध्या का शुभारंभ सरस्वती वंदना से हुआ। संस्था के छात्र प्रतीक श्रीवास्तव, अर्पण श्रीवास्तव, अजय दीक्षित, अंशुमान सिंह और अक्षत अवस्थी ने अपने स्वरों से भजन संध्या को सजाया। महेश जायसवाल और राज किशोर पांडेय ने राजकुमार तिवारी के जीवन पर प्रकाश डाला। इसके बाद सितांशु ने राग यमन कल्याण में तुम हरो जन-जन की पीर गाकर पूरे कार्यक्रम स्थल को भक्तिमय कर दिया। भजनों की इस श्रृंखला में राग भीम पलासी में भजन कान्हा तोरी लागे छवि मोहे प्यारी को पवित्रा शुक्ला, श्वेता शुक्ला और शिवानी शुक्ला ने अपने स्वरों से सजाया।
विज्ञापन

संस्था के बच्चों ने चारुकेशी में रचित भजन दोऊ भइया मैया से मांगे दे दो माखन रोटी गाकर लागों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इन बच्चों में मान्या, अपेक्षा, अभय, अनुष्का, प्रथा और वृंदा शामिल रहे। इसके बाद शिवानी श्वेता, स्वाती, चांदनी और स्मिता ने राग तिलक कामोद में;गोपाल मेरो मांगत माखन रोटी गाकर खूब वाहवाही लूटी। गिटार बादक हिमांशु तिवारी के गिटार की संगत पर   पवित्रा, शिवानी और श्वेता;सुमिरन करिले और राग मांड में तू टेढ़ो तेरा तेरी टेढ़ी नजरिया भजन गाकर सभी को मंत्रगुग्ध कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंत में मुख्य अतिथि डॉ. इरा श्रीवास्तव ने संस्था में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को मेडल और प्रमाणपत्र प्रदान किए। साथ ही सुप्रसिद्ध गणेश शंकर श्रीवास्तव को शाल ओढ़ाकर और प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। संचालक सितांशु तिवारी ने मुख्य अतिथि डॉ. इरा श्रीवास्तव को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed