फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Even after seven months, the mystery of the murder of an innocent child has not been revealed.

Lakhimpur Kheri News: सात माह बाद भी नहीं उठा मासूम की हत्या के रहस्य से पर्दा

Mon, 11 Nov 2024 11:41 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
Even after seven months, the mystery of the murder of an innocent child has not been revealed.
मृतक अंशू का फाइल फोटो
लखीमपुर खीरी। मितौली के जलालपुर गांव में पांच साल की अंशू की हत्या के रहस्य से पर्दा सात महीने बाद भी नहीं उठ सका है। जबकि इस मामले में एक युवक की पुलिस हिरासत में मौत के बाद बवाल भी हुआ था। शुरुआत में तेजी दिखाने के बाद पुलिस फिर लापरवाही का रवैया अख्तियार किए हुए है।
विज्ञापन

तीन अप्रैल को थाना क्षेत्र के पकरिया जलालपुर निवासी अनूप कुमार की पांच वर्षीय मासूम पुत्री अंशू घर के बाहर खेलते हुए गायब हो गई थी। अंशू की तलाश में परिजन और पुलिस लगी थी कि एक दिन बाद ही चार अप्रैल को उसका शव घर से 100 मीटर की दूरी पर बरामद हुआ। शव को देखने के बाद परिजन और ग्रामीणों ने हत्या का अंदेशा जताया था। अंशू के चेहरे और गले पर चोटों के निशान थे। उसका चेहरा खुला हुआ था, जबकि उसका शरीर पत्तों से ढका था।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई थी। घटना के कुछ दिन बाद तक परिजन किसी से कोई रंजिश न होने की बात कहते रहे, लेकिन 10वें दिन परिजनों ने गांव के ही आशाराम पर शक जाहिर किया था। पुलिस ने आशाराम से पूछताछ की, लेकिन हिरासत में ही उसकी मौत हो गई। आशाराम के परिजनों ने पुलिस की पिटाई मौत होने की बात कहते हुए हंगामा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए दोषी पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया था। उधर अंशू हत्याकांड के सात महीने बीत जाने के बाद भी पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी। घटना स्थानीय पुलिस से लेकर अधिकारियों तक के जेहन से उतर गई। इसी के चलते मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। मासूम अंशू के परिजन आज भी न्याय की आस लगाए बैठे हैं। संवाद
-----------------------
घटना के बाद से पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। तमाम प्रयासों के बाद भी घटना संबंधी कोई भी ठोस सबूत हाथ नहीं लगा है। छानबीन की जा रही है।
राजू राव, एसओ मितौली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed