फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Eunuchs takes out shobha yatra

किन्नरों ने धूमधाम से निकाली भव्य शोभायात्रा

Sat, 13 Jan 2018 07:00 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,लखीमपुर खीरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,लखीमपुर खीरी Updated Sat, 13 Jan 2018 07:00 PM IST
विज्ञापन
Eunuchs takes out shobha yatra
Eunuchs

शहर में चल रहे अखिल भारतीय किन्नर महासम्मेलन के अंतर्गत शनिवार को किन्नरों ने भव्य कलश शोभायात्रा निकाली। यह यात्रा शहर में जिस रास्ते से गुजरी उधर देखने वालों की भीड़ जमा हो गई। शोभायात्रा में सजे धजे किन्नर नाचते गाते चल रहे थे। भव्य शोभायात्रा शहर में आकर्षण का केंद्र बनी रही। शोभायात्रा सम्मेलन स्थल कृष्णा मैरिज हॉल से निकलकर इमली चौराहे, विलोबी मेमोरियल हाल, कचहरी रोड, मेन रोड, संकटा देवी रोड, मेला रोड होते हुए प्राचीन भुइफोरवानाथ शिव मंदिर पहुंची। जहां किन्नरों ने दर्शन-पूजन किया। बाद में यह शोभायात्रा आनंद टॉकीज रोड होते हुए फिर कृष्णा मैरिज हाल में जाकर समाप्त हुई। शोभायात्रा में सुंदर परिधान और आभूषणों से सजे दो किन्नर सिर पर कलश रखकर शोभायात्रा में सबसे आगे चल रहे थे। शोभायात्रा में फूलों से सजे तीन रथ भी शामिल थे। इनमें किन्नर नेता सवार होकर चल रहे थे। यह शोभायात्रा को देखने वालों की भीड़ लग गई। शहर में चल रहे अखिल भारतीय किन्नर सम्मेलन में दिल्ली, मुंबई, कर्नाटक, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड समेत देश के विभिन्न राज्यों के 500 से अधिक किन्नर हिस्सा ले रहे हैं। सम्मेलन के स्वागत समिति की सदस्य रेखा किन्नर ने बताया कि सम्मेलन के दौरान पूजा, अनुष्ठान, विभन्न मंदिरों के दर्शन और मजारों पर चादर चढ़ाकर देश में अमन, चैन, सुख समृद्धि, स्वास्थ्य और खुशहाली की दुआ की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed