फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Errector bursts electricity sub-station fire

इरेक्टर फटने से बिजली उपकेंद्र में लगी आग  

Wed, 20 Apr 2016 10:54 PM IST
ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Wed, 20 Apr 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
Errector bursts electricity sub-station fire
- फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
छाउछ से जुड़े कई मोहल्लों में बिजली की समस्या गहराई 
प्रभावित मोहल्लों को दो-दो घंटे के अंतराल से मिल रही बिजली 

छाउछ उपकेंद्र में लगी वीसीवी मशीन का इरेक्टर (बिजली सप्लाई ऑन करने वाला उपकरण) फटने से तेज धमाका हुआ और देखते ही देखते उपकेंद्र में आग लग गई। इससे काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। इरेक्टर फटने से करीब एक दर्जन से अधिक मोहल्लों की बिजली सप्लाई ठप हो गई। इस गर्मी में बिजली न मिलने की वजह से रात भर लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वीसीवी दुरुस्त न हो पाने के कारण एक अन्य वीसीवी से जोड़कर मोहल्लों को बिजली सप्लाई की जा रही है। गुरुवार की शाम तक बिजली सप्लाई के पटरी पर लौटने की उम्मीद जताई जा रही है। 

मंगलवार की रात करीब सवा आठ बजे छाउछ उपकेंद्र के इनकमिंग नंबर एक का इरेक्टर तेज धमाके के साथ फट गया। इससे एक नंबर और चार नंबर फीडर बुरी तरह प्रभावित हो गए। उपकेंद्र में लगी आग के बुझने के बाद बिजली कर्मियों ने रात में उपकरणों के मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया, लेकिन रात करीब तीन बजे तक वीसीवी को ठीक नहीं किया जा सका। जिसके बाद एक अन्य वीसीवी से दोनों फीडरों को जोड़कर बिजली सप्लाई मुहैया कराने का प्रयास किया गया, लेकिन ओवरलोडिंग बढ़ने के कारण एक-एक फीडर जोड़कर दो-दो घंटे बिजली सप्लाई दी गई। बिजली विभाग के अवर अभियंता आरएन मिश्रा ने बताया कि एक वीसीवी से दोनों फीडर एक साथ नहीं चल पा रहे हैं। इसलिए दोनों फीडरों को दो-दो घंटे के अंतराल पर बिजली सप्लाई दी जा रही है। जेई के मुताबिक वीसीवी का फाल्ट दुरुस्त करने में गुरुवार की शाम तक का समय लग सकता है। जिसके बाद ही लोगों को नियमित बिजली मिल सकेगी। 
विज्ञापन


छाउछ से ये मोहल्ले हैं प्रभावित 
एक नंबर फीडर-पंजाबी कॉलोनी, राजगढ़, रामनगर, बरखेरवा, सुंदरपुरम। 
चार नंबर फीडर-गोटैयाबाग, शिवकालोनी, गांधीनगर, गोला रोड, देवकली रोड, काशीराम कॉलोनी, उदयपुर। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed