फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Equipped with CCTV cameras Educational institutions will be

सीसीटीवी कैमरों से लैस होंगे शिक्षण संस्थान

Wed, 31 Dec 2014 05:49 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Wed, 31 Dec 2014 05:49 PM IST
विज्ञापन
Equipped with CCTV cameras Educational institutions will be
आतंकी घटनाओं के मद्देनजर स्कूलों की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कलक्ट्रेट सभागार में एसपी अरविंद सेन ने डीआईओएस अशोक कुमार और तमाम शिक्षण संस्थाओं के प्रधानाचार्यों के साथ बैठक की।
विज्ञापन

बैठक में तय किया कि शिक्षण संस्थाओं को सीसीटीवी कैमरों से लैस किया जाए। विद्यालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था के लिए निजी सिक्योरिटी और प्राइवेट सुरक्षा गार्ड लगाए जाएं। बैठक में छात्र-छात्राओं को ले जाने वाले वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था भी चेक करने के लिए कहा गया। एसपी ने निर्देश दिया कि स्कूलों के प्रबंधक वाहन चालक, क्लीनर आदि अन्य स्टाफ के विवरण का पुलिस से वेरीफिकेशन कराएं। प्रधानाचार्य, शिक्षक और छात्र-छात्राओं का पहचान पत्र अवश्य बनवा लें। इन पहचान-पत्रों को संबंधित लोग हमेशा अपने पास रखे। स्कूल प्रशासन नियमित रूप से इनकी चेकिंग करे ताकि स्कूलों में अवांछनीय तत्वों के आवागमन पर रोक लगे। जो छात्र अनुपस्थित हों उनकी जानकारी अभिभावकों को दी जाए। साथ ही जो छात्र-छात्राएं बाइक चलाकर स्कूल आ रहे हैं उनकी सूची एआरटीओ दफ्तर और पुलिस को दी जाए, जिससे उनके लाइसेंस के बारे में पता कराया जा सके।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed